Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : थाना रोड पर बुलेट सवार युवक दुर्घटनाग्रस्त, हालत गंभीर

Adityapur (Sanjeev Mehta) : नगर निगम आदित्यपुर के वार्ड नंबर 20 स्थित थाना रोड में अनियंत्रित बुलेट सवार अहले सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, घटना में घायल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घायल युवक का नाम कुंदन पांडेय है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुंदन पांडेय तेज रफ्तार से आदित्यपुर थाना की ओर से गुजर रहे थे उसी दौरान सड़क पर बने ब्रेकर की वजह से वह दूर जा गिरा और बुलेट सड़क पर गिरा गया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-dandiya-night-organized-in-community-hall-meghahatuburu/">किरीबुरू

: सामुदायिक भवन मेघाहातुबुरु में डांडिया नाइट आयोजित

दुर्घटना का कारण अंधेरा और सड़कों पर खोदे गए गड्ढे हैं

इससे बुलेट सवार युवक को गंभीर चोट लगी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक को सिर में गंभीर चोट लगी है. हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने ही घायल युवक को टीएमएच में ले जाकर भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना की वजह अंधेरा और सड़कों पर खोदे गए गड्ढे हैं जिसे बुलेट सवार युवक देख नहीं पाया और दुर्घटना का शिकार हो गया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-seminar-on-women-empowerment-organized-in-co-operative-college/">जमशेदपुर

: को-ऑपरेटिव कॉलेज में महिला सशक्तिकरण को लेकर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही