Search

आदित्यपुर : मिशन दस्तक के तहत कैंसर रोगियों को किया जा रहा जागरूक

Adityapur (Sanjeev Mehta)आदित्यपुर 111 सेव लाइफ अस्पताल के डॉ. आनंद सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के जरिये कैंसर रोगियों को मदद करने में जुटे हैं. इसके लिए उन्होंने मिशन दस्तक चला रखी है. पिछले वर्ष उन्होंने कोल्हान और संथाल परगना प्रमंडल में मिशन दस्तक के जरिये कैंसर रोगियों को जागरूक कर तकरीबन 200 कैंसर रोगियों को लाभ पहुंचा चुके हैं. बुधवार को तंबाकू सेवन निषेध दिवस के मौके पर लगातार डॉट इन संवाददाता से बातचीत में डॉ. आनंद ने बताया कि कोल्हान और संथाल परगना के बाद अब उन्होंने अपने मिशन की शुरुआत पलामू प्रमंडल में शुरू किया है. इस मिशन के तहत वे झारखंड के पलामू, लातेहार एवं गढ़वा जिले के मरीजों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए डाल्टनगंज में केंद्र स्थापित किया है. डाल्टनगंज में स्थापित केंद्र से ही 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल मिशन दस्तक के तहत तीनों जिलों के सभी प्रखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में बसे गरीब एवं असहाय मरीजों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने का कार्य करेगी. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-3-news-including-excellent-performance-of-students-of-gurukul-inter-college/">हजारीबाग

: गुरुकुल इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन समेत 3 खबरें

 मुफ्त बायोप्सी एवं सीटी स्कैन की सुविधा दी जा रही है

अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए डॉ. ओपी आनंद ने पलामू जिले के पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा का सहयोग लिया है. उन्होंने पूर्ण रूप से सहयोग का आश्वासन दिया है. डॉक्टर ओपी आनंद बताते हैं कि मिशन दस्तक के तहत समाज के बेबस गरीब एवं पिछड़े वर्ग के लोगों का चयन प्रमुखता के तहत किया जा रहा है क्योंकि समाज के ऐसे लोग सरकार द्वारा शुरू किए गए स्वास्थ्य लाभ योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर पाते हैं. मिशन दस्तक उन्हें कैंसर के प्रति जागरूक करेगी और उनका चयन कर वैसे मरीजों को मुफ्त बायोप्सी एवं सीटी स्कैन की सुविधा भी मिशन दस्तक के तहत उपलब्ध कराई जा रही है. मरीजों को मिशन दस्तक के तहत आवागमन की सुविधा भी दी जा रही है. जो अत्यंत ही गरीब हैं जिनके पास आमदनी का कोई जरिया नहीं है और अज्ञानता के कारण इलाज करा पाने में सक्षम नहीं हैं ऐसे मरीजों को वे चयन कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :टिकैत">https://lagatar.in/tikait-stopped-wrestlers-from-shedding-medals-in-the-ganges-asked-for-time/">टिकैत

ने पहलवानों को पदक गंगा में बहाने से रोका, मांगा समय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//