Search

 
 
 

आदित्यपुर : कार चालक ने गोलगप्पा ठेला में मारा धक्का, बच्ची व युवक घायल

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : नए वर्ष की मस्ती में एक कार चालक ने रविवार की देर रात करीब 10.30 बजे गोलगप्पा ठेला में धक्का मार दिया. इससे गोलगप्पा बेच रहा युवक और गोलगप्पा खा रही 11 बच्ची घायल हो गए. घटना आदित्यपुर 2 के आरआईटी थाना क्षेत्र के रोड नंबर 19 की है. घायलों में गोलगप्पे विक्रेता 35 वर्षीय दीपक कुमार गोलगप्पा खा रही 11 वर्षीय अनन्या शामिल हैं. दीपक का इलाज टीएमएच में इलाज चल रहा है, जबकि बच्ची का इलाज स्थानीय शिवा नर्सिंग होम में चल रहा है. दोनों के पैर में चोट लगी है. दीपक को गंभीर चोट लगी है, जबकि अनन्या के पैर में हेयर फ्रैक्चर हुआ है. हालांकि अपनी गलती स्वीकारते हुए दोनों का इलाज का कार चालक चंदन कुमार करवा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : अभी">https://lagatar.in/now-the-cold-will-be-more-severe-mercury-will-fall-forecast-of-rain-in-many-states/">अभी

और सतायेगी ठंड, गिरेगा पारा, कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान

ऑटो को बचाने के चक्कर में ठेला को मारा धक्का

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Adityapur-Car-Durghatna-750x363.jpg"

alt="" width="750" height="363" /> घटना के संबंध में बताया जाता है कि कार चालक चंदन कुमार तेज गति से 19 नंबर रोड की ओर से बाबा आश्रम की तरफ जा रहे थे, तभी बाबा आश्रम की तरफ से आ रहे एक ऑटो को बचाने के क्रम में कार चालक चंदन कुमार का संतुलन बिगड़ गया और उन्होंने सड़क पर गोलगप्पा बेच रहे दीपक कुमार के ठेले में टक्कर मार दी. इस घटना के बाद वहां भगदड़ की स्थिति हो गई. घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने कार चालक चंदन की जमकर पिटाई भी कर दी. मौके पर पर पहुंची आरआईटी पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया. वहीं कार चालक को हिरासत में लेकर कार जब्त कर लिया है. चालक ने दोनों घायलों के इलाज का बीड़ा उठाया है. घटना गलती से हुई है. इसे भी पढ़ें : मेक्सिको">https://lagatar.in/mexico-unidentified-gunmen-attack-prison-in-juarez-14-killed-more-than-13-injured/">मेक्सिको

: जुआरेज में अज्ञात बंदूकधारियों ने जेल पर किया हमला, 14 की मौत, 13 से अधिक लोग घायल

अतिक्रमण की वजह से जाम रहती है सड़क

बता दें कि रोड नंबर 19 से बाबाकुटी जाने वाले मार्ग पर अवैध अतिक्रमण की वजह से अक्सर सड़क जाम की स्थिति रहती है. 3 साल पूर्व सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई थी जो विवादों में फंस गया है. इस वजह से सड़क निर्माण नहीं हो पाया. इस मार्ग पर दिनभर सैकड़ों छोटी-बड़ी गाड़ियां चलती हैं. हमेशा अनहोनी की आशंका बनी रहती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही