Search

 
 
 

मेक्सिको : जुआरेज में अज्ञात बंदूकधारियों ने जेल पर किया हमला, 14 की मौत, 13 से अधिक लोग घायल

 
Mexico : मेक्सिको के उत्तरी सीमावर्ती शहर जुआरेज की एक जेल में बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. जिसमें 14 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 13 से अधिक लोग घायल हो गये. यह घटना रविवार की बतायी जा रही है. मेक्सिकन अधिकारियों ने बताया कि जेल हमले में मरने वालों में 10 सुरक्षाकर्मी और चार कैदी शामिल हैं. जबकि 13 अन्य घायल हुए और 24 भाग निकले. यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमला किसने किया है. इसे भी पढ़ें - बांद्रा-जोधपुर">https://lagatar.in/11-bogies-of-bandra-jodhpur-suryanagari-express-derailed-many-passengers-injured/">बांद्रा-जोधपुर

सूर्यनगरी एक्सप्रेस की 11 बोगियां बेपटरी, कई यात्री घायल

हमला होने के बाद कैदियों के बीच लड़ाई शुरू हो गई

घटना के बाद पुलिस ने पीछा कर चार लोगों को हिरासत में लिया है और एक ट्रक भी जब्त किया है. अधिकारियों के मुताबिक हमला शुरू होने के बाद जेल में कैदियों के बीच लड़ाई शुरू हो गई. इसमें 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. कैदियों के बीच यह लड़ाई आपराधिक बैंड और ड्रग कार्टेल के कैदियों की सेल में हुई. चार लोगों को हिरासत में लिया गया है लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि यह चारों लोग कैदी हैं या हमलावार. एल पासो के प्रॉसीक्यूटर ने कहा कि वे जेल पर हुए हमले के मकसद की जांच कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें - 2004">https://lagatar.in/long-wait-after-2004-harmu-road-flyover-construction-raised-hope/">2004

के बाद लंबा इंतजार : हरमू रोड फ्लाईओवर निर्माण का रास्ता हुआ साफ
[wpse_comments_template]                                    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही