Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : उत्कल सम्मेलनी की बैठक में मुख्यमंत्री के निर्णयों का स्वागत

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Kumar Mehta) : ओड़िया मध्य विद्यालय आदित्यपुर के सभाकक्ष में रविवार को प्रधानाध्यापिका ममता झा एवं उत्कल सम्मेलनी गम्हरिया ब्लॉक के अध्यक्ष रविंद्र नाथ सतपथी की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त तथा ओड़िया मध्य विद्यालय आदित्यपुर की पूर्व प्रधानाध्यापक संध्या प्रधान, सुनील कुमार स्वांई, सौभाग्यवती देवी, अरुण आचार्य, संजय सत्पथी, जयंती दास आदि उपस्थित थे. बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया दिशा निर्देश के आलोक में मातृभाषा ओड़िया पठन-पाठन के बारे में विस्तृत चर्चा की गई. संध्या प्रधान ने बताया कि 13 मार्च को मुख्यमंत्री से भेंट के क्रम में मुख्यमंत्री ने बताया कि ओड़िया विद्यार्थी जिन क्षेत्र में उपलब्ध है वहां घंटी आधारित शिक्षण देने का प्रावधान किया जा चुका है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/national-secretary-of-ljp-reached-adityapur-said-nda-will-win-all-the-seats-in-bihar-jharkhand/">आदित्यपुर

पहुंचे लोजपा के राष्ट्रीय सचिव, कहा-बिहार-झारखंड में एनडीए सभी सीटें जीतेगी
ओड़िया भाषा के उत्थान के लिए ओड़िया एकेडमी का गठन का निर्णय भी लिया गया है. इस निर्णय का उत्कल सम्मेलन के द्वारा स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री के इस निर्णय से ओड़िया भाषी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों लाभान्वित होने की आस जगी है. बैठक में नामांकन के समय में नामांकन पंजी में सभी विद्यार्थी को मातृभाषा उल्लेख करने का निर्णय लिया गया. जिससे ओड़िया, बांग्ला, हो, संथाल आदि सभी भाषा के विद्यार्थी चिन्हित हो पाएंगे तथा सरकार द्वारा दिए जा रहे मातृभाषा शिक्षण का लाभ उठा पाएंगे. आने वाले दिनों में उड़िया भाषा वासी बहुल क्षेत्र में विद्यार्थी एवं अभिभावक को जागरूक करने का निर्णय भी लिया गया. इससे शिक्षकों के द्वारा सही निर्णय के आधार पर विद्यार्थी अपने मातृभाषा में पठन-पाठन करने में समर्थ हो पाएंगे. जिससे मातृभाषा शिक्षक के माध्यम से ज्ञान भाषा का विकास एवं पठन-पाठन में सुविधा उपलब्ध हो पाएगी. धन्यवाद ज्ञापन अरुण आचार्य ने किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-leopard-seen-in-rsb-plant-1-panic-among-employees-forest-department-engaged-in-rescue/">आदित्यपुर

: आरएसबी प्लांट-1 में दिखा तेंदुआ, कर्मचारियों में दहशत, रेस्क्यू में जुटा वन विभाग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही