Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : बच्चे उच्च शिक्षा हासिल कर अपने वतन के लिए काम करें- बेहरा

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर-गम्हरिया क्षेत्र के सभी छात्र छात्राएं उच्च शिक्षा देश- विदेश में कहीं भी हासिल करें, मगर काम अपने वतन में और अपने वतन के लिए करें. अपने अभिभावकों के साथ रहें और उनका पूरा ख्याल रखें. कई लोग पढ़ लिखकर अपने अभिभावकों को यहां अकेले छोड़ विदेश चले जाते हैं, अभिभावकों पर क्या बीतती यह देख मन विचलित हो जाता है- उक्त बातें आरएसबी ट्रांसमिशन (इंडिया) लिमिटेड के वाइस चेयरमैन सह मैनेजिंग डायरेक्टर एस के बेहरा ने आदित्यपुर विकास समिति के छात्र सम्मान समारोह में कही. यह समारोह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में सम्पन्न हुआ. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Adityapur-SK-Behra-1.jpg"

alt="" width="1600" height="720" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-cm-raghuvar-inspected-the-flood-affected-areas/">जमशेदपुर

: पूर्व सीएम रघुवर ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण
प्रातः 11:00 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी उच्च एवं प्लस टू स्कूलों के टॉपर्स छात्र शामिल हुए. जिनमें डीएवी पब्लिक स्कूल एनआईटी, सेंट्रल पब्लिक स्कूल आदित्यपुर, गायत्री शिक्षा निकेतन आदित्यपुर, न्यू कॉलोनी उच्च विद्यालय, श्रीराम इंग्लिश हाई स्कूल आदित्यपुर, वीणापानी उच्च विद्यालय गम्हरिया, एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय गम्हरिया, विद्या भारती हाई स्कूल गम्हरिया एवं आदर्श विकास विद्यालय स्टेशन रोड गम्हरिया, श्रीराम डिवाइन एकेडमी गम्हरिया, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय गम्हरिया के छात्र शामिल रहे. बता दें कि मैट्रिकुलेशन एवं इंटरमीडिएट में टॉप-5 अंक लाने वाले सभी छात्र छात्राओं को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-awareness-camp-organized-for-divyang-in-baridih/">जमशेदपुर

: बारीडीह में दिव्यांगों के लिए जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में अर्का जैन यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर कैंपस अंगद तिवारी मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि असफलता सफलता की पहली सीढ़ी होती है. उन्होंने कहा कि असफलता से घबराना नही है बल्कि अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदारी, निष्ठा और मेहनत से लगे रहना है. सफलता एक दिन जरूर मिलेगी. देश में रतन टाटा, अमिताभ बच्चन सहित ऐसे कई महापुरुष हुए हैं, जिन्होंने असफलता को एक चुनौती के रूप में लिया और सफलता के उच्चतम शिखर पर पहुंचने का काम किया. सम्मानित अतिथि डीएवी एनआईटी के प्राचार्य ओपी मिश्रा ने एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं के हौसलों को उड़ान मिलेगी. उन्होंने विकसित देशों की चर्चा करते हुए कहा कि हमें रोजगार पाने के लिए नहीं बल्कि रोजगार देने के विषय पर कारगर प्रयास करने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : खूंटी">https://lagatar.in/british-high-commissioner-will-visit-goilkera-in-khunti-will-know-about-climate-change-and-lifestyle/">खूंटी

के गोइलकेरा जाएंगे ब्रिटिश उच्चायुक्त, जलवायु परिवर्तन और जीवन पद्धति की लेंगे जानकारी
कार्यक्रम को आरएसबी की जीएम एचआर जया सिंह, डेवलपर एवं समाजसेवी अमित कुमार श्रीवास्तव, पूर्व मार्केटिंग ऑफिसर रामचंद्र पासवान, एसएन यादव ने भी संबोधित किया. सभी अतिथियों को बुके देकर, शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया. बता दें कि आदित्यपुर विकास समिति पिछले लगभग 15 वर्षों से मैट्रिक व इंटर के टॉप 5 छात्र- छात्राओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाने का काम करते आ रही है. कार्यक्रम को सफल बनाने में पीके झा, मनोज चौरसिया, देव प्रकाश देवता, प्रमोद गुप्ता, एसडी प्रसाद, मिथिलेश कुमार झा, अधिवक्ता संजय कुमार, संतोष यादव, राकेश कुमार, विशाल राणा, विवेक राणा आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही