Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज के नए अध्यक्ष बने कर्नल आरपी सिंह

  • शैलेंद्र सिंह और लालबाबू को मुख्य संरक्षक बनाया गया
  • होली मिलन में देर रात तक झूमे ब्रह्मर्षि परिवार
  • सभी ने पुआ पकवान का उठाया लुत्फ
Adityapur (Sanjeev Mehta)अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज सरायकेला खरसावां के नए अध्यक्ष के रूप में कर्नल आरपी सिंह को चुना गया है, जबकि शैलेंद्र सिंह और पूर्व अध्यक्ष ठाकुर लालबाबू सिंह को मुख्य संरक्षक बनाया गया है. घोषित कमेटी में अशोक कुमार सिंह को महासचिव, जबकि अमरनाथ ठाकुर, विमल सिंह, संजय सिंह और प्रेम कुमार निर्मल को उपाध्यक्ष, वहीं पूर्व डीएसपी अरविंद कुमार सिंह, कृष्ण गोपाल पिंटू, नागेश्वर शर्मा और नवीन पांडेय को सचिव चुना गया है जबकि राकेश कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष और जयनंदन कुमार उर्फ मुन्ना सिंह को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : अगले">https://lagatar.in/there-is-a-possibility-of-rain-in-20-districts-of-jharkhand-in-the-next-one-to-three-hours-yellow-alert/">अगले

एक से तीन घंटे में झारखंड के 20 जिलों में बारिश की संभावना, येलो अलर्ट
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Adityapur-Brahmarshi-Samaj-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> 21 सदस्यीय कार्यकारिणी भी चुनी गईं है जिसमें गणमान्यों को स्थान दिया गया है. बता दें कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कल देर रात जय प्रकाश उद्यान में विशाल होली मिलन समारोह आयोजित की गई जिसमें समाज के गणमान्य लोगों ने नई कमेटी की घोषणा की. इस दौरान होली मिलन समारोह में देर रात तक ब्रह्मर्षि परिवार के करीब 2000 लोग होली के गीतों पर जमकर झूमे और पुए पकवान का लुत्फ उठाया. समाज के लोगों ने एक दिन पूर्व ही प्रेस वार्ता कर अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज सरायकेला खरसावां का होली मिलन समारोह जय प्रकाश उद्यान आदित्यपुर में सम्पन्न होने की घोषणा की थी. लोगों को अपने होली गायन से समाज के ही कलाकार चंदन सिंह एंड टीम ने देर रात तक झुमाया. इसे भी पढ़ें : शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-7-arrested-in-illegal-lottery-business-revealed-sameer-used-to-get-supplies-from-auto/">शुभम

संदेश इंपैक्ट : अवैध लॉटरी के धंधे में 7 अरेस्ट, खुलासा, समीर ऑटो से करवाता सप्लाई
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Adityapur-Brahmarshi-Samaj.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस कार्यक्रम में आदित्यपुर गम्हरिया जमशेदपुर के ब्रह्मर्षियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल आरपी सिंह ने किया जबकि संचालन उपेंद्र शर्मा ने किया. स्वागत भाषण विमल सिंह ने दिया और धन्यवाद ज्ञापन प्रेम कुमार सिंह ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक सिंह, रमण सिंह, प्रेम कुमार निर्मल, राकेश कुमार सिंह, नरेंद्र चौधरी, कृष्ण गोपाल पिंटू, संजीव कुमार, अमरनाथ ठाकुर, अरविंद कुमार सिंह, अनिल तिवारी, मनोज चौधरी, नवीन पांडेय आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही