Search

 
 
 

Adityapur : विस चुनाव लड़ने वाले नेताओं से कांग्रेस ने मांगा बायोडाटा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  विधानसभा 2024 में चुनाव लड़ने वाले नेताओं से कांग्रेस पार्टी ने बायोडाटा मांगा है. इच्छुक नेताओं से 28 अगस्त 2024 तक इच्छुक नेता को अपने जिलाध्यक्ष के पास बायोडाटा जमा करने का निर्देश झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दिया है. जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला खरसावां जिला कार्यकारी अध्यक्ष अम्बुज कुमार ने बताया कि उनके जिला अंतर्गत आने वाले तीनों विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेसियों से लिखित आवेदन आमंत्रित किया गया है. प्रदेश कांग्रेस द्वारा मुहैया कराए गए निहित प्रपत्र में 28 अगस्त से पूर्व सभी इच्छुक दावेदारों से अपना अपना बायोडाटा जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला खरसावां के कार्यकारी अध्यक्ष के पास अनिवार्य रूप से जमा करना है. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-approval-received-for-construction-of-4-roads-in-bodam-patmada-and-jamshedpur-blocks/">Jamshedpur

: बोड़ाम, पटमदा व जमशेदपुर प्रखंड की 4 सड़कों के निर्माण हेतु मिली स्वीकृति
28 अगस्त के बाद आवेदन को जिला कांग्रेस कमेटी अपनी अनुशंसा के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को समर्पित कर देगी. अंबुज कुमार ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी राज्य के सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए हैं. सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत ईचागढ़ खरसावां व सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से कुछ लोगो ने जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला खरसावां के पास चुनाव लड़ने हेतु दावेदारी प्रस्तुत किया है. सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व में बूथ स्तर पर कमेटियों का निर्माण किया है. बदलते परस्थितियों में कांग्रेस जिले की तीनों विधानसभा सीटों से पार्टी प्रत्याशी दिए जाने की मांग प्रदेश कांग्रेस एवम् राष्ट्रीय नेतृत्व से करती है. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-famous-athlete-narendra-singh-alias-ninde-passes-away/">Kiriburu

: प्रसिद्ध एथलीट नरेन्द्र सिंह उर्फ निंदे का निधन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही