Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 79वीं जयंती मनाई. कांग्रेसियों ने उनकी जयंती को जिला महासचिव रामा शंकर पांडे के नेतृत्व में संकल्प दिवस के रूप में मनाया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार मौजूद रहे. कांग्रेसियों ने सर्वप्रथम राजीव गांधी के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण किया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-chaos-in-womens-college-charge-of-negligence-on-the-principal/">चाईबासा

: महिला कॉलेज में अव्यवस्था का आलम, प्रभारी प्राचार्या पर लगा लापरवाही का आरोप

राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला गया

कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा की राजीव गांधी ने नौजवानों को 18 साल में मताधिकार का अधिकार समेत संचार क्रांति का सूत्रपात करके भारत को दुनिया के नक्शे कदम पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का कार्य किया. राजीव गांधी की ही दूर दृष्टि थी कि आज भारत कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व कर्ता के रूप में स्थापित हुआ है. पंचायती राज कानून, पेसा कानून, वन अधिकार कानून, समेतआदिवासी हितों के लिए भी राजीव गांधी ने ठोस प्रयास अपने कार्यकाल में किए थे. मौके पर प्रदेश सचिव सुरेश धारी ने राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता बताया. कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष जमीला अशरफ बबन ने संबोधित करते हुए कहा कि राजीव जी देश के करोड़ों नौजवानों के आज भी आदर्श के रूप में अपनी अलग पहचान रखते हैं. उनकी कमी इस राष्ट्र को हमेशा महसूस होती है. इसे भी पढ़ें :भजन">https://lagatar.in/by-singing-bhajans-the-message-of-the-divine-descent-and-the-arrival-of-the-new-age-was-given/">भजन

गाकर ईश्वरीय अवतरण और नवयुग के आगमन का दिया संदेश

ये थे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता समरेंद्र नाथ तिवारी, जिला उपाध्यक्ष ऋषि मिश्रा, जिला सचिव प्रकाश मंडल, रमेश बालमुचू, आदर्श ठाकुर, विष्णु कुमार, गणेश सरदार, बबलू कुमार, अनिल कुमार, दीपक सरदार आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-chaos-in-womens-college-charge-of-negligence-on-the-principal/">चाईबासा

: महिला कॉलेज में अव्यवस्था का आलम, प्रभारी प्राचार्या पर लगा लापरवाही का आरोप

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही