Search

 
 
 

आदित्यपुर : श्रीराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब में कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष का अभिनंदन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर 2 स्थित श्रीराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब आदित्यपुर में कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार का अभिनंदन किया गया. शनिवार दोपहर 3 बजे सरस्वती पूजा कमेटी के सांस्कृतिक कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. क्लब के अध्यक्ष अमृत सिंह एवं दीपक दुबे ने अंबुज कुमार को फूलों का गुलदस्ता एवं शॉल प्रदान कर अभिनंदन किया. इसे भी पढ़ें : कड़ी">https://lagatar.in/bharat-jodo-yatra-resumes-amid-tight-security-priyanka-gandhi-mehbooba-mufti-join/">कड़ी

सुरक्षा व्यवस्था के बीच भारत जोड़ो यात्रा फिर शुरू, प्रियंका गांधी, महबूबा मुफ्ती हुईं शामिल
कार्यक्रम में स्थानीय गैर प्रोफेशनल कलाकारों एवं नौनिहालों ने नृत्य संगीत के माध्यम से कॉलोनी वासियों एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम में अंबुज कुमार ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से ही हम अपनी सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण कर सकते हैं. घरेलू मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्थानीय नवयुवक नवयुवतियां एवं नौनिहाल कलाकार ही देश के भावी सुप्रसिद्ध कलाकार बनेंगे. इन्हीं में से कोई बच्चा देश का प्रसिद्ध कलाकार, गायक, संगीतज्ञ बनेगा. कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-three-thieves-who-cleaned-hands-in-school-arrested-monitor-and-printer-recovered/">लातेहार

: स्कूल में हाथ साफ करने वाले तीन चोर गिरफ्तार, मॉनिटर और प्रिंटर बरामद
मौके पर श्रीराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष अमृत सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, सिद्धेश्वर उपाध्याय, दीपू ठाकुर, कार्यक्रम का संचालनकर्ता दीपक दुबे, मुन्ना सिंह, पंकज सिंह, जवाहर सिंह, विशेश्वर विश्वकर्मा,रामनाथ विश्वकर्मा, बिट्टू लोहार, राजेश सिंह, रानी सिंह, महिमा सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही