Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर कांग्रेसियों ने किया झंडोत्तोलन

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आकाशवाणी चौक पर लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के समीप कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को राहुल गांधी के जम्मू कश्मीर में सफल रहे भारत जोड़ो यात्रा के सफल समापन पर झंडतोलन किया और राष्ट्रगान गाया. कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार ने कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक सफल रहा. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-awareness-rally-taken-out-on-leprosy-prevention-day/">साहिबगंज

: कुष्ठ निवारण दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

किसान और मध्यम वर्गीय लोगों को सरकार ने दिया धोखा

जम्मू कश्मीर समेत देशभर के 49 सौ किलामीटर की यात्रा तय करने के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा के महंगाई और बेरोजगारी पर करारा प्रहार किया है. देश के किसान और मध्यम वर्गीय लोगो के साथ केंद्र सरकार ने धोखा किया है. आज उसी के समापन पर देशभर में झंडतोलन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी फरवरी में भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को बूथ तक जोड़ने का काम करेगी. उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में कांग्रेस पार्टी केंद्र की सत्ता पर काबिज होगी. आज के कार्यक्रम में प्रदेश सचिव सुरेश धारी, जगदीश नारायण चौबे, अजय सिंह, बिशु हेम्ब्रम, गंभीर सिंह, रानी कलुण्डिया शामिल थी. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-when-you-cut-the-forest-then-where-will-the-elephants-go/">चाकुलिया

: जब जंगल काटेंगे आप तो फिर हाथी कहां जाएंगे जनाब
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही