Adityapur (Sanjeev Mehta) : कांग्रेस नेता सह सांसद राहुल गांधी पर केंद्र सरकार द्वारा तानाशाही कार्रवाई किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने मंगलवार की देर शाम मशाल जुलूस निकाला. मशाल जुलूस जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला-खरसावां के जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में आकाशवाणी चौक से एस टाइप चौक होते हुए पुन: आकाशवाणी चौक तक निकाला गया. मशाल जुलूस में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-uisl-agrees-to-restore-power-facility-in-half-a-dozen-settlements-of-the-urban-area/">जमशेदपुर
: शहरी क्षेत्र की आधा दर्जन बस्तियों में बिजली सुविधा बहाल करने के लिए टाटा स्टील यूआईएसएल सहमत
: बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवक घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाजरत
: शहरी क्षेत्र की आधा दर्जन बस्तियों में बिजली सुविधा बहाल करने के लिए टाटा स्टील यूआईएसएल सहमत
मोदी सरकार के खिलाफ उलगुलान जारी रहेगी
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करके अघोषित रूप से आपातकाल की घोषणा कर दी है. जिसका कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक प्रतिकार करती है. जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम ने कहा कि जब तक राहुल गांधी की सदस्यता बहाल नहीं होती है तब तक कांग्रेस पार्टी कोल्हान और सरायकेला के सड़कों पर मोदी सरकार के खिलाफ अपना उलगुलान जारी रखेगी. कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि मोदी सरकार के तानाशाही रवैया से पूरा देश परेशान है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-two-youths-injured-due-to-bike-accident-treated-at-community-health-center/">बहरागोड़ा: बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवक घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाजरत
Leave a Comment