Search

 
 
 

आदित्यपुर : प्रभु जगन्नाथ मंदिर का निर्माण मई के पहले सप्ताह से होगा

 
  • इस बार धूमधाम से निकलेगी रथयात्रा, बैठक में लिया गया निर्णय
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर रेलवे कॉलोनी स्थित शिव-राम मंदिर प्रांगण में प्रभु जगन्नाथ मंदिर का निर्माण मई के पहले सप्ताह से शुरू होगा. वहीं इस बार धूमधाम से प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी. ये दोनों निर्णय रथयात्रा कमेटी की बैठक में लिया गया है. रविवार की शाम मंदिर परिसर में हुई बैठक का मुख्य बिन्दु 2024 जगन्नाथ प्रभु का रथयात्रा और श्रीश्री जगन्नाथ मंदिर के निर्माण का था. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-ghanshyam-is-giving-free-yoga-education-to-create-a-healthy-society/">चांडिल

: स्वस्थ्य समाज गढ़ने के लिए घनश्याम दे रहे नि:शुल्क योग शिक्षा
इसमें सर्वसम्मति से मंदिर निर्माण कार्य मई के पहले सप्ताह से शुरू करने पर सहमति बनी है. इसमें कौन क्या मदद करेंगे और कौन क्या दान करेंगे यह भी तय हो गया है. बैठक में रथयात्रा समिति के जीके जेना, एके महाकुड़, आर शर्मा, कृष्णा प्रसाद, रोबिन तराई, चंदन शर्मा, ललन शुक्ला, मोहित कुमार, अभिलाष मिश्रा, राजू मुखी, संजीत महतो, चीनू पात्रो, राजा बाउरी, विवेक दुबे, सूरज कुमार, मिथुन चक्रवर्ती आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही