Search

 
 
 

आदित्यपुर : डीसी साहब ध्यान दें...दुर्गा पूजा शुरू, लेकिन शहर की गलियों में अंधेरा, कैसे घूमें मेला

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर में दुर्गा पूजा का मेला शुरू हो गया है, लेकिन शहर की गलियों में अंधेरे का साम्राज्य है. यहां के लोगों ने जिले के डीसी रविशंकर शुक्ला से गुहार लगाई है कि अंधेरे में वे लोग सपरिवार मेला कैसे घूमेंगे. दुर्गा पूजा से पूर्व नगर निगम द्वारा नगर के सभी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने का दावा खोखला साबित हुआ है. बता दें कि 10 दिन पूर्व ही आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की खराब स्ट्रीट लाइटों को दुर्गा पूजा से पूर्व दुरुस्त करने का निर्देश नगर निगम के प्रशासक गिरिजा शंकर प्रसाद ने दिया था. उन्होंने कहा था कि नगर निगम क्षेत्र में तकरीबन 18 हजार स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं. इसे दो एजेंसियों ने लगाया है और उन्हें 15 साल तक उसकी देखभाल करने का भी करार किया है. प्रशासक ने स्ट्रीट लाइट से संबंधित शिकायतों का निस्तारण के लिए आवश्यक बैठक भी की थी और युद्ध स्तर पर दुर्गा पूजा एवं अन्य त्यहारों को ध्यान में रखते हुए सभी खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करने का निर्देश दिया था. लेकिन उनके दावे खोखले साबित हुए हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Adityapur-Andhera-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : वेटिकन">https://lagatar.in/israel-lashed-out-at-vatican-city-said-1300-of-our-people-were-killed-pope-is-mourning-for-gaza/">वेटिकन

सिटी पर बरसा इजरायल… कहा, हमारे 1300 लोग मारे गये, पोप गाजा के लिए दुख मना रहे…
वार्ड 17 के 7 एलएफ कॉलोनी, हरिओम नगर कॉलोनी, एमआईजी कॉलोनी, वार्ड 30 की एलआईजी और एमआईजी कॉलोनी में दशहरा के मौके पर भी स्ट्रीट लाइट खराब है. नगर निगम कार्यालय सूत्रों के अनुसार लाइट लगाने वाली एजेंसियों को बकाया भुगतान नहीं हुआ है. इस वजह से एजेंसी ने स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत शुरू नहीं की है. बैठक में प्रशासक के साथ स्ट्रीट लाइट लगाने वाली दोनों एजेंसी ईईएसएल एवं श्रीराम साईं इंटरप्राइजेज के प्रतिनिधि क्रमशः मधुकर कुमार और संजय कुमार मौजूद थे. उन्होंने प्रशासक को भरोसा दिलाया था कि दुर्गा पूजा के पूर्व नगर निगम की सभी स्ट्रीट लाइटों को वे युद्ध स्तर पर दुरुस्त कर देंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही