Adityapur (Sanjeev Mehta) : हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग पर गम्हरिया और वीरबांस स्टेशन के बीच स्थित कमलपुर ग्राम के पास रेलवे ट्रैक पर पोल संख्या 266/-25 और 266/-27 के बीच एक अज्ञात महिला का शव पाया गया है. महिला की उम्र लगभग 65 वर्ष बताई जा रही है. सोमवार देर रात करीब 1:00 बजे लोको पायलट द्वारा सीनी स्टेशन पर इसकी सूचना दी गई थी. जिसके बाद आरपीएफ के एसआई राम अनूप सिंह और आरक्षी देव आनंद कुमार मौके पर पहुंचे. इसके बाद मामले की जानकारी सरायकेला थाना को भी दी गई. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-elephant-fair-is-being-held-on-the-airstrip-as-soon-as-evening/">चाकुलिया
: शाम होते ही हवाई पट्टी पर लग रहा है “हाथी मेला”
: स्क्रैप चोरी के मामले में शिकायत दर्ज, वाहन जब्त [wpse_comments_template]
: शाम होते ही हवाई पट्टी पर लग रहा है “हाथी मेला”
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सरायकेला से एसआई विधायक प्रसाद यादव ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है. महिला की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. सरायकेला पुलिस के अनुसार महिला को आसपास के लोग पहचान नहीं रहे हैं. इससे आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन से गिरकर महिला की मौत हुई है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-complaint-lodged-in-case-of-scrap-theft-vehicle-seized/">किरीबुरू: स्क्रैप चोरी के मामले में शिकायत दर्ज, वाहन जब्त [wpse_comments_template]
Leave a Comment