Search

 
 
 

आदित्यपुर : कर्ज में डूबे उद्यमी ने बंद कंपनी में फंसी लगा दे दी जान

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के एक उद्यमी ने कंपनी परिसर में ही फांसी लगाकर शुक्रवार की रात आत्महत्या कर ली है. आरआइटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने बताया कि कंपनी परिसर (अरिहंत इंडस्ट्रीज) में उनका शव लटका मिला है. मृतक की उम्र करीब 54 साल है. नाम बिपिन कुमार सिंह है. मृतक उद्यमी ने उक्त कंपनी को अपने साले के साथ बैंक ऑक्सन में खरीदा था. बताया जा रहा है कि वह खुद भी कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था. मृतक के तीन पुत्र हैं, जिसमें एक बाहर रहता है. इसे भी पढ़ें : गोलियों">https://lagatar.in/muzaffarpur-was-shaken-by-a-flurry-of-bullets-criminals-shot-a-property-dealer-and/">गोलियों

की तड़तड़ाहट से दहला मुजफ्फरपुर, अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर और दो बॉडीगार्ड की हत्या की
मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी बंद थी. शुक्रवार की रात वे कंपनी गये थे और वापस नहीं आये. वहीं देर रात जब परिजन देखने पहुंचे तो वे कंपनी में ही फंदे से लटके मिले. इसके बाद उन्हें टीएमएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. परिजनों के अनुसार कर्ज के पैसे वापस मांगे जाने के कारण वे काफी तनाव में रहते थे. मृतक आदित्यपुर के आदित्या गार्डेन सोसायटी में रहते थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही