Search

 
 
 

आदित्यपुर : देबू दास व सतबहनी ट्रिपल मर्डर हत्या के आरोपी संतोष थापा ने कोर्ट में किया सरेंडर

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर का हिस्ट्रीशीटर चर्चित देबू दास और सतबहनी ट्रिपल मर्डर हत्याकांड समेत 22 मामलों का आरोपी संतोष थापा ने मंगलवार को पुलिसिया दबाव में सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि वह काफी दिनों से फरार था. हाल ही में सतबहनी में ट्रिपल मर्डर कर वह फरार हुआ था. इसके बाद से पुलिस उसे पकड़ने के लिए झारखंड समेत पश्चिम बंगाल और ओडिशा में छापेमारी कर रही थी. बीच में संतोष थापा का लोकेशन नेपाल मिल रहा था. बता दें संतोष थापा मुखी समाज के नेता और कांग्रेस के एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शानबाबू मुखी की हत्याकांड के बाद पूरी तरह से अपराध की दुनिया में छा गया था. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-cpim-alleges-disturbances-in-ambedkars-residence/">बहरागोड़ा

: सीपीआईएम ने अंबेडकर आवास में गड़बड़ी का लगाया आरोप

स्क्रैप व्यवसायी की हत्या करने का भी है आरोप

संतोष थापा पर 22 फरवरी 2022 को बड़ा गम्हरिया में स्क्रैप व्यापारी संजय उर्फ चमटू की गोली मारकर हत्या, 24 मार्च 2022 को देवव्रत गोस्वामी उर्फ देबू दास की हत्या गोली मारकर हत्या करने का आरोप है. सतबहनी में 2 मई 2022 को हुई कार्तिक गोप की हत्या और 7 जून 2022 को सतबहनी दुर्गा पूजा मैदान में ट्रिपल मर्डर आशीष गोराई, सुबीर चटर्जी और राजू गोराई की हत्या में बतौर मुख्य साजिशकर्ता होने समेत कुल 22 मामलों में जिले की पुलिस को उसकी तलाश थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही