Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : 4025 अजा अजजा के मैट्रिक छात्रों को छात्रवृत्ति देने का लिया गया निर्णय

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला-खरसावां जिले के अनुसूचित जाति जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सरायकेला-खरसावां जिले के 4025 अनुसूचित जाति जनजाति के पोस्ट मैट्रिक छात्रों को छात्रवृत्ति और छह पीड़ितों को न्यायालय खर्च के लिए 25 फीसदी राशि देने का निर्णय अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत लिया गया है. बैठक शनिवार की शाम छह बजे समाहरणालय सभागार में डीसी रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjmo-core-committee-meeting-concluded-strategy-made-for-upcoming-elections/">जमशेदपुर

: भाजमो कोर कमेटी की बैठक संपन्न, आगामी चुनाव की बनी रणनीति

25% अनुदान राशि का भुगतान करने का निर्णय 

बैठक में डीसी के साथ एसपी डॉ. विमल कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण हरिजन तथा सांसद एवं विधायक प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे. बैठक मे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कुल छह लोगों के मामलो पर बिंदुवार चर्चा हुई. इसमें समिति के सदस्यों ने सर्व सहमति से पीड़ितों को न्यायालय खर्च के लिए प्रथम किस्त के रूप मे 25% अनुदान राशि का भुगतान करने का निर्णय लिया. इसे भी पढ़ें :अमेरिका">https://lagatar.in/america-89-dead-so-far-in-forest-fire-in-maui-hawaii-state/">अमेरिका

: हवाई राज्य के जंगलों में लगी आग में अबतक 89 लोगों की मौत, कई लापता

इच्छुक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने का निर्देश

साथ ही पोस्ट मैट्रिक के लिए 4025 छात्रों के सुकृति छात्रवृत्ति पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. बैठक के दौरान डीसी ने कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित (CMEGP) मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए प्राप्त आवेदनों के विरुद्ध लंबित मामलों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रखंड स्तर पर विशेष अभियान चलाकर नए आवेदन जेनरेट कर अधिक से अधिक इच्छुक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए योजना का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए हैं. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-sp-reached-tiruldih-police-station-and-milan-chowk-late-night-took-stock/">चांडिल

: देर रात तिरुलडीह थाना और मिलन चौक पहुंचे एसपी, लिया जायजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही