Search

 
 
 

अमेरिका : हवाई राज्य के जंगलों में लगी आग में अबतक 89 लोगों की मौत, कई लापता

 
Washington :  अमेरिकी राज्य हवाई में माउई के जंगलों में लगी आग में अबतक 89 लोगों की मौत हो गयी है. हवाई के गवर्नर जोश ग्रीन ने यह जानकारी दी.  ग्रीन ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को  बताया कि यह हवाई में इस पीढ़ी की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा हैं. इस घटना में 89 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं. बचाव दलों का तलाशी अभियान जारी है. ऐसे में मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है. अधिकारियों ने बताया कि कई इलाकों में अब भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. (पढ़ें, बेगूसराय">https://lagatar.in/criminals-unbridled-in-begusarai-deputy-chief-fired-with-bullets-death/">बेगूसराय

में अपराधी बेलगाम, उप मुखिया को गोलियों से भूना, मौत)

एक सदी के इतिहास में जंगल में  आग लगने की सबसे घातक घटना   

बता दें कि हवाई के जंगल में 8 अगस्त मंगलवार को भड़की आग इतिहास में अब तक की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा मानी जा रही है. इससे पहले 1960 में सुनामी आयी थी, जिसमें 61 लोग मारे गये थे. इससे पहले उत्तरी कैलिफोर्निया में बट काउंटी के जंगलों में 2018 में लगी आग में 85 लोगों की मौत हुई थी. इस घटना को ‘कैंप फायर’ नाम से जाना जाता है. इससे पूर्व 1918 में मिनेसोटा के कार्लटन काउंटी के जंगलों में लगी आग में हजारों घर जल कर राख हो गये थे और सैंकड़ों लोगों की जान गयी थी. इसे ‘क्लोक्वेट फायर’ के तौर पर जाना जाता है. इसे भी पढ़ें : टेंडर">https://lagatar.in/tender-done-rice-not-found/">टेंडर

हुआ, पर चावल नहीं मिला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही