Search

 
 
 

आदित्यपुर : दुर्गा पूजा के मद्देनजर मुख्य मार्ग पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ने नगर निगम क्षेत्र में दुर्गा पूजा के मद्देनजर मुख्य मार्ग पर सीसीटीवी कैमरा लगाने और स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने की मांग डीसी से की है. मोर्चा अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश ने डीसी अरवा राजकमल को ज्ञापन देकर कहा कि पूरे जिले में करीब 150 दुर्गा पूजा पंडाल बनते हैं, जहां नौ दिनों तक पूजा-पाठ और छोटे-बडे़ मेले का आयोजन होता है. यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kunal-meets-president-demands-to-declare-national-holiday-on-rath-yatra/">जमशेदपुर

: राष्ट्रपति से मिले कुणाल, रथयात्रा पर की राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग

बढ़ते अपराधों को देखते हुए सुरक्षा की व्यवस्था करनी जरूरी

उन्होंने कहा कि इनमें अकेले आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में 49 पूजा पंडाल बनते हैं. इनमें कई ऐसे पंडाल भी हैं, जहां पंचमी से ही लाखों लोग पंडाल देखने आने लगते हैं. ऐसे में पिछले दिनों आदित्यपुर में हुई अपराधों के मद्देनजर यहां सुरक्षा की व्यवस्था करनी जरूरी है. मुख्य मार्ग और सर्विस लेन की स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करना और सड़कों से अतिक्रमण भी हटाना बेहद जरूरी है. वहीं, डीसी ने मोर्चा की मांगों को अविलंब पूरा करने की बात कही है. इसे भी पढ़े : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-shashthi-fast-organized-long-life-children-sahu-tola/">बंदगांव

: साहू टोला में संतान की लंबी आयु के लिए षष्ठी व्रत का हुआ आयोजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही