Search

 
 
 

जमशेदपुर : राष्ट्रपति से मिले कुणाल, रथयात्रा पर की राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग

 
Jamshedpur (Vishwajeet Bhatt) : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ​शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर कुणाल ने राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को राष्ट्रीय अवकाश के रूप में अधिसूचित किया जाए. करोड़ों भारतीयों की आस्था का पर्व रथ यात्रा सिर्फ ओडिशा ही नहीं बल्कि पूरे देश में और विदेशों में रहने वाले भारतीय मनाते हैं. साथ ही कुणाल षाड़ंगी ने राज्य में महिलाओं के साथ लगातार हो रहे अत्याचार और हिंसा की घटनाओं पर संज्ञान लेकर कठोर कार्रवाई करवाने का भी आग्रह किया. इसे भी पढ़े : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-rupesh-pandey-murder-case-high-court-handed-over-the-responsibility-of-investigation-to-cbi-murder-took-place-during-idol-immersion/">BREAKING

: रूपेश पांडेय हत्याकांड : हाईकोर्ट ने CBI को सौंपा जांच का जिम्मा, मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई थी हत्या

चाकुलिया-बूढ़ामारा रेलवे लाइन परियोजना को जल्द शुरू करवाने का किया आग्रह

उन्होंने कहा कि सरकार विधि व्यवस्था संभालने में पूरी तरह से फेल है. झारखंड में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष का पद दो साल से खाली है. कई थानों में महिला कोषांग पूरी तरह से ठप है. इससे सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में महिलाओं से जुड़े उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई नहीं हो पा रही है. उन्होंने राष्ट्रपति से इस विषय पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया. साथ ही चाकुलिया-बूढ़ामारा रेलवे लाइन परियोजना को जल्द शुरू करवाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि इससे बहरागोड़ा रेलवे के मानचित्र पर स्थापित होगा. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-constant-news-correspondent-shailesh-singh-came-first-in-tata-steels-quiz/">चाईबासा

: लगातार न्यूज के संवाददाता शैलेश सिंह टाटा स्टील के क्वीज में आए प्रथम

ओडिशा सरकार परियोजना के लिए जमीन देने को तैयार : राष्ट्रपति

वहीं, राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने रेलवे मंत्री से इस विषय पर चर्चा की है. ओडिशा सरकार इस परियोजना के लिए जमीन देने को तैयार हो गई है. झारखंड सरकार से जमीन मिलने के साथ ही योजना धरातल पर उतर सकेगी. कुणाल ने राष्ट्रपति को झारखंड आने का न्योता भी दिया, जिस पर उन्होंने बहुत जल्द झारखंड आने का आश्वासन दिया. उन्होंने राष्ट्रपति को ओडि़या पर्व नुआखाई की भी शुभकामनाएं दीं. इसे भी पढ़े : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-public-representatives-please-pay-attention-if-netaji-subhash-shishu-udyan-itself-was-destroyed-where-would-you-hold-the-meeting/">बहरागोड़ा

: जनप्रतिनिधि कृपया ध्यान दें! नेताजी सुभाष शिशु उद्यान ही उजड़ गया तो बैठक कहां करेंगे आप?
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही