Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : इंडस्ट्रियल एरिया से सटे आशियाना के बहुमंजिला अपार्टमेंट निर्माण की जांच की मांग

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया फेज 4 से सटकर आशियाना का बहुमंजिला अपार्टमेंट आशियाना आदित्य के निर्माण का निर्माण जारी है. इसकी जांच की मांग प्रधान सचिव, प्रबन्ध निदेशक और नगर विकास एवं आवास विभाग को पत्र लिखकर की गई है. बता दें कि कुछ दिन पूर्व स्थानीय विधायक सह मंत्री चंपई सोरेन भी इस निर्माण की जांच का आदेश दे चुके हैं. जांच की मांग करने वाले आरटीआई कार्यकर्ता प्रो. एसके महतो ने पत्र में लिखा है कि जब 2005 में आयडा के तत्कालीन प्रबंध निदेशक और सचिव ने इस प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-doctors-of-mgm-hospital-stopped-work-and-sat-on-strike/">जमशेदपुर

: एमजीएम अस्पताल के डॉक्टर काम बंद कर धरना पर बैठे

किन कारणों से दी गई निर्माण की अनुमति?

उन्होंने कहा था कि औद्योगिक क्षेत्र में पर्यावरणीय कारणों से एनओसी नहीं दी जा सकती है. इसके बावजूद किन कारणों से बहुमंजिला बिल्डिंग निर्माण की अनुमति दी गई है, सरकार इसकी जांच करवाए. जांच की मांग की प्रतिलिपि अपर आयुक्त, नगर निगम आदित्यपुर, मुख्यमंत्री और निगरानी आयुक्त को दी गई है. पत्र के साथ संलग्न कागजात का सूक्ष्म अवलोकन कर जांच की मांग की अपील की गई है. इसमें पूछा गया है कि किस प्रकार नगर निगम के अधिकारियों तथा उद्योग विभाग के तत्कालीन सचिव ने सरकारी नियमों को ताक पर रखकर मेसर्स आशियाना हाउसिंग लिमिटेड को राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं रेलवे के नियमों की धज्जियां उड़ाकर इंडस्ट्रियल एरिया 4 फेज में 7 एकड़ जमीन (जिसमें रैयतों एवं कुछ इंडस्ट्रीज की भी अतिक्रमित भूमि है) पर "आशियाना आदित्य" नामक एक बड़े परिसर में बहुमंजिली इमारतों का निर्माण करने की अनुमति दी है? इसे भी पढ़ें : महिला">https://lagatar.in/womens-reservation-bill-is-ours-ours-sonia-gandhi/">महिला

आरक्षण विधेयक हमारा है, अपना है : सोनिया गांधी

सात एकड़ भूमि में हो रहा निर्माण

ऐसी कौन सी परिस्थिति आ गई कि नगर निगम आदित्यपुर के पदाधिकारियों और उद्योग विभाग के पदाधिकारियों ने एक साथ मिलकर नियमों के विरुद्ध मेसर्स आशियाना हाउसिंग लिमिटेड को आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के चौथे फेज के पास की 7 एकड़ भूमि में "आशियाना आदित्य" नामक एक बहुमंजिले परिसर के निर्माण का नक्शा पास कर भवन बनाने की अनुमति दी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-legal-services-authority-took-out-prabhat-pheri-and-made-people-aware/">चांडिल

: विधिक सेवा प्राधिकरण ने प्रभात फेरी निकाल लोगों को किया जागरूक

दुर्घटना होने पर कौन लेगा क्षति की जिम्मेवारी

जांच पत्र कहा गया है कि इस प्रोजेक्ट के सारे निर्माण कार्य से लेकर इनके निवासियों के लिए एकमात्र रास्ता एवं इनके 4 व्हीलर्स ले जाने का रास्ता भी आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया होकर ही है. इतना ही नहीं औद्योगिक क्षेत्र में कभी-कभी ऐसी भी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है कि भयंकर दुर्घटना हो सकती है. ऐसी घटना अगर भविष्य में होती है तो "आशियाना आदित्य" प्रोजेक्ट के भवनों के निवासियों के जान माल की क्षति का जिम्मेवार कौन होगा? [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही