Search

 
 
 

आदित्यपुर : मंत्री चम्पई से नई जलापूर्ति कनेक्शन से पानी दिलाने की मांग

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : गर्मी आते ही पीने के पानी के लिए भटकते लोगों के लिए मांझी टोला वार्ड 15 के लोगों ने मंत्री चम्पई सोरेन से सालडीह के तर्ज पर मांझी टोला बस्ती में भी नए जलापूर्ति कनेक्शन के पाइप लाइन में जलापूर्ति तत्काल शुरू कराने की मांग की है. इससे संबंधित एक ज्ञापन बस्तीवासियों ने मंत्री चम्पई सोरेन को सौंपा है. इसे भी पढ़ें : भोजपुर">https://lagatar.in/bhojpur-health-of-30-girl-students-of-ambedkar-hostel-deteriorated-after-eating-food/">भोजपुर

: अंबेडकर छात्रावास की 30 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
मंत्री ने बस्तीवासियों की विकट समस्या को देखते हुए आश्वासन दिया है कि 15 दिन के अंदर वे ऐसे घरों में जलापूर्ति सुनिश्चित करा देंगे जिनके घर पाइप लाइन जलापूर्ति का कनेक्शन अब तक नहीं पहुंच पाया है. बस्तीवासियों का नेतृत्व पूर्व पार्षद डॉ नथुनी सिंह कर रहे थे. उनके साथ आश्वासन बस्ती के अनिल कुमार सिन्हा, संतोष झा, दीपक वर्मा, अर्जुन सिंह, राजेश कुमार सिंह, माथुर दास, शंकर सिंह, साधन नायक आदि मुख्य रूप से शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही