Search

 
 
 

आदित्यपुर : गणेश पूजनोत्सव पर कांड्रा-बांधकुली में भगवती जागरण में रातभर झूमे श्रद्धालु

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : श्रीश्री गणेश पूजा कमेटी युवक समिति कांड्रा बस्ती बांधकुली में गणेश पूजनोत्सव के मौके पर शनिवार की रात माता भगवती जागरण हुआ. जिसमें जमशेदपुर के भजन कलाकार जसबीर सिंह जस्सी और उनकी टीम ने श्रद्धालु भक्तो को रातभर झुमाया. जसबीर सिंह जस्सी एवं अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक माता के भजनों की प्रस्तुति दी. जिसपर श्रद्धालू झूम उठे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-employees-celebrate-cake-cutting-on-implementation-of-old-pension-scheme/">आदित्यपुर

: पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने पर कर्मचारियों ने केक काट मनाई खुशी

जागरण को सफल बनाने में इनका रहा सहयोग

देर रात तक चले इस कार्यक्रम का श्रोताओं ने काफी आनंद लिया. इस दौरान कलाकारों द्वारा झांकियां भी प्रस्तुत किया गया इससे पूरे वातावरण भक्तिमय हो गया. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आमंत्रित कांड्रा पंचायत के पूर्व मुखिया होनी सिंह मुंडा, समाजसेवी लाल बाबू महतो, राम महतो तथा दिलीप डे मौजूद थे. माता जागरण के सफल आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार, प्रवीण गोराई, अजय गोराई, मनीष गुप्ता, हरि गोराई, विष्णु गोराई, संजीव दास, गुरुचरण, सुशांत, बीनु नरसिंह आदि अहम् भूमिका रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही