Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : संतमत सत्संग समिति के वार्षिक सम्मेलन के अंतिम दिन श्रद्धालुों की उमड़ी भीड़

Adityapur (Sanjeev mehta)आदित्यपुर के धीराजगंज में 24 जनवरी से संतमत सत्संग समिति जमशेदपुर का 31वां वार्षिक सम्मेलन चल रहा है. सम्मेलन का बुधवार को आखिरी दिन है. सम्मेलन में श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. इसमें भक्त संतमत के संतों से रामचरित मानस के कथाओं का भी लाभ उठा रहे हैं. सम्मेलन में पूज्यपाद स्वामी प्रमोदजी महाराज, निर्मलानंदजी महाराज, विवेकानंद जी महाराज और परमानंदजी महाराज के वचनों को श्रद्धालु भक्त श्रवण कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-kush-karwa-of-gamhariya-echoed-in-11-countries-including-germany-france-new-zealand/">आदित्यपुर

: जर्मनी, फ्रांस, न्यूजीलैंड समेत 11 देशों में गूंजी गम्हरिया के कुश कारवा की तान

आध्यात्मिक ज्ञान की बातों का भक्त ले रहे आनंद 

सम्मेलन में प्रमोदजी महाराज व्यवहारिक आध्यात्मिक ज्ञान की बातें भक्तों को बतला रहे हैं, जबकि निर्मलानंदजी ने मनुष्यों को पंच विषयों को भोगने की बातों की जानकारी पहले दिन के प्रवचन में दी. स्वामी विवेकानंद जी महाराज ने मनुष्यों को सदा सदाचार के आचरण का पालन करने की बातें बताई. स्वामी परमानंद महराज ने भक्तों से कहा कि मनुष्य का शरीर कर्म और भोग प्रधान है. मनुष्य का शरीर दो भागों में विभक्त है ब्रह्मांड और पिंड. इसका सदुपयोग सदाचार से कर मनुष्य अपने जीवन को सार्थक बना सकता है. सम्मेलन को सफल बनाने में अध्यक्ष महेश चंद्र पोद्दार, सचिव रमन कुमार लाभ, कोषाध्यक्ष उमेश सिंह के अलावा कमलेश शर्मा, रामकिशोर शर्मा, अनिल, नीरज, आनंद, आशा देवी, गीता पाल आदि सक्रिय रूप से लगे हैं. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-various-sports-competitions-were-organized-under-sahay-yojana/">चांडिल

: सहाय योजना के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही