Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : दो ट्रकों के बीच हुई सीधी टक्कर, केबिन में फंसे चालक को पुलिस ने निकाला, गंभीर

Adityapur (Sanjeev Mehta)रविवार तड़के 4:00 बजे कांड्रा थाना अंतर्गत गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा के समीप दो ट्रकों के बीच सीधी टक्कर हो गई. इसमें एक ट्रक का चालक केबिन में फंस गया, जबकि दूसरे ट्रक का चालक सुरक्षित बच गया है. सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और केबिन में फंसे चालक को निकालने में जुट गई. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया है. इसे भी पढ़ें :पाकिस्तान">https://lagatar.in/avalanche-reported-in-pakistans-gilgit-baltistan-10-people-died/">पाकिस्तान

के गिलगित-बाल्तिस्तान में हिमस्खलन होने की खबर, 10 लोगों की मौत

कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या जेएच 09 एपी 6862 जिस पर आयरन ओर लदा है, ब्रेक डाउन था. जबकि एक खाली ट्रक संख्या एनएल 01 एबी 2236 चांडिल से कांड्रा की ओर आ रही थी. इसी दौरान गिद्दी बेड़ा टोल प्लाजा के समीप खड़े ट्रक से सीधी टक्कर हो गई. जिसमें खाली ट्रक का चालक केबिन में फंस गया. हालांकि आयरन ओर लदा ट्रक का चालक बाल-बाल बच गया. सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और केबिन में फंसे चालक को निकालने में जुट गई. करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला गया और उसे अस्पताल ले जाया गया. इसे भी पढ़ें :अररिया">https://lagatar.in/araria-unknown-criminals-entered-the-house-and-strangled-the-woman-looted-5-lakhs-and-escaped/">अररिया

: अज्ञात अपराधियों ने घर घुसकर महिला का गला रेता, 5 लाख लूटकर फरार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही