Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : विस्थापितों ने आधुनिक पावर कंपनी गेट को किया अनिश्चितकालीन जाम

Adityapur (Sanjeev Mehta) : कांड्रा पदमपुर स्थित आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्स लिमिटेड कंपनी का पावर प्रोजेक्ट विस्थापित प्रभावी स्वावलंबी सहयोग समिति अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन गेट जाम कर दिया है. इस संबंध में विस्थापित समिति के अध्यक्ष कृष्णा बास्के ने बताया कि विगत चार महीनों से विस्थापितों की समस्या रोजगार एवं जमीन के मुआवजे को लेकर मांग पत्र सौंपा गया था परंतु कंपनी प्रबंधन के कान में जूं तक नहीं रेंगी. जिससे बाध्य होकर मंगलवार से कंपनी गेट को अनिश्चितकालीन जाम किया गया. विस्थापित समिति के अध्यक्ष कृष्णा बास्के ने बताया कि बार-बार कंपनी प्रबंधन के समक्ष मांग किए जाने के बावजूद प्रबंधन द्वारा पत्र निर्गत करते हुए विस्थापित जमीन दाताओं के सभी मांगों को खारिज कर दिया गया. इसे भी पढ़ें :बहरी:">https://lagatar.in/deaf-wife-filed-application-against-husband-in-police-station-accused-of-conspiracy-to-murder/">बहरी:

पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में दिया आवेदन, हत्या की साजिश का लगाया आरोप

आक्रोशित होकर लिया गया निर्णय

इससे आक्रोशित होकर अनिश्चितकालीन गेट जाम का निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि जब तक कंपनी प्रबंधन विस्थापितों की मांगों को नहीं मानेगी तब तक गेट जाम किया जाएगा. बता दें कि कांड्रा पदमपुर गांव के विस्थापितों को कंपनी प्रबंधन द्वारा लगातार नजरअंदाज किए जाने के बाद कंपनी के जीएम लैंड लाइजनिंग ऑफिसर अरुण कुमार ने विस्थापितों की मांगों को अनसुना करने के कारण कंपनी से इस्तीफा दे दिया है. इसे भी पढ़ें :जमशदपुर">https://lagatar.in/jamshadpur-sex-racket-busted-in-sakchis-guest-house/">जमशदपुर

: साकची के गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही