Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : क्षेत्र के नौ पीडीएस दुकानों का जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

Adityapur (Sanjeev Mehta) : उपायुक्त अरवा राजकमल के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार भगत ने गम्हरिया क्षेत्र अंतर्गत आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के कुल नौ पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण में लेखा पंजी, वितरण विवरणी, स्टॉक राशन समेत अन्य बिन्दुओं पर जायजा लिया गया. बताते चलें कि जांच क्रम में तीन पीडीएस दुकान राजेश कुमार जयसवाल, नरेश सिंह कर्मा, पूर्णमासी जयसवाल के दुकान बंद पाए गए, जिन्हें शोकॉज किया गया है और तीन दिनों में जवाब मांगा गया है. इसे भी पढ़ें :बेरमो">https://lagatar.in/bermo-illegal-iron-laden-maruti-van-caught-thief-absconding/">बेरमो

: अवैध लोहा लदी मारुती वैन पकड़ायाी, चोर फरार

कई दुकान में राशन वितरण प्रतिशत में पाई गई कमी

[caption id="attachment_583260" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/PDS-DUKAN-2-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार भगत.[/caption]

 

वहीं अन्य दुकान में राशन वितरण प्रतिशत में कमी पाई गई. जिसे दो दिन के अंदर सुधारात्मक प्रगति लाते हुए कार्यालय में प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया. इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार भगत ने कहा कि विभिन्न माध्यम से गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र में राशन कम वितरण करने तथा दुकान समय पर ना खुलने संबंधित शिकायतें प्राप्त हो रही थी जिसको देखते हुए यह निरीक्षण किया गया है. उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमसंगत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ हीं ऐसे दुकान जिन्हें दो दिन के अंदर राशन वितरण प्रतिशत में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए है वैसे दुकानदारों के राशन वितरण प्रतिशत में सुधारात्मक प्रगति ना आने पर शोकॉज जारी करते हुए नियम संगत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-district-level-adolescent-conference-cum-quiz-competition-organized/">चाकुलिया

: जिला स्तरीय किशोरावस्था सम्मेलन सह क्विज प्रतियोगिता आयोजित

इन दुकानों का हुआ निरीक्षण 

अन्नपूर्णा महिला समूह, आदिवासी महिला विकास केंद्र मांझी टोला, अजीत कुमार, हरभजन सिंह, राम कृष्णा मोदी, राजेश कुमार जायसवाल, पूर्णमासी जयसवाल, नरेश सिंह कर्मा और बिनोद सिंह. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/floating-solar-panel-will-be-installed-in-chandil-dam-600-mw-of-electricity-will-be-produced/">चांडिल

डैम में लगेगा तैरता हुआ सोलर पैनल, 600 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही