Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : कथित ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने कर ली ठगी, शिकायत के बाद मिला मुआवजा

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के शिवा नर्सिंग होम के चिकित्सक डॉ. विवेक चंद्रा पर जिला उपभोक्ता फोरम ने दो लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. इस कार्रवाई से जिले के डॉक्टरों में हड़कंप मच गया है. यह जुर्माना उपभोक्ता फोरम ने 2019 के एक मामले में लगाया है. यह जिले का ऐसा पहला मामला है. यह मामला तब प्रकाश में आया जब जिला कंज्यूमर कोर्ट का फैसला सार्वजनिक किया गया. इस संबंध में आवेदनकर्ता पूजा देवी ने एक मामला सरायकेला कंज्यूमर फोरम में दर्ज कराया था. शिकायत में पूजा देवी ने कहा था कि पथरी का इलाज कराने के लिए वे डॉक्टर विवेक चंद्रा से मिली. जहां डॉ. विवेक द्वारा पथरी का इलाज कराने के नाम पर उन्हें भर्ती कराया और उनका ऑपरेशन कर दिया. लेकिन महीने भर बाद भी दर्द से आराम नहीं मिला, जिसके बाद वे पुनः अस्पताल में डॉक्टर विवेक चंद्रा से मिलने पहुंची लेकिन इस बार शिवा नर्सिंग होम के डॉक्टर ने कहा कि आप किसी उच्च अस्पताल से संपर्क करें मामला बढ़ा हुआ है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-department-repaired-the-bent-wire-and-pole-of-electricity/">डुमरिया

: बिजली के झुके तार और पोल को विभाग ने किया दुरुस्त

टाटा मुख्य अस्पातल में हुआ गलत ऑपरेशन का खुलासा

दर्द से कराह रही महिला टाटा मुख्य अस्पताल गई जहां उनका इलाज शुरू हुआ और उनकी दोबारा ऑपरेशन की गई. जब ऑपरेशन किया गया तो पता चला कि पूर्व में किए गए ऑपरेशन में कोई भी सच्चाई नहीं है और पथरी निकाली ही नहीं गई थी. जिसके बाद पीड़ित महिला ने कोर्ट का रुख किया. उन्होंने बताया कि पूरे घटनाक्रम में उन्हें तीन से चार लाख का नुकसान हुआ है. साथ ही उन्हें मानसिक तौर पर प्रताड़ित भी होना पड़ा. वैसे महिला को इंसाफ के लिए करीब चार साल तक संघर्ष करना पड़ा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kadma-violence-case-bar-association-met-jailed-advocate/">जमशेदपुर

: कदमा हिंसा मामला : जेल में बंद अधिवक्ता से मिला बार एसोसिएशन

2010 से लंबित मामलों का निष्पादन शुरू हो गया है

कंज्यूमर फोरम के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह द्वारा कंपनसेशन के रूप में एक लाख, मानसिक प्रताड़ना के एवज में 50 हजार एवं लिटिगेशन चार्ज के रूप में 50 हजार डॉ. विवेक चंद्रा, अस्पताल एवं ओरिएंटल इंश्योरेंस को भुगतान करने का निर्देश दिया है. कंज्यूमर फोरम के अध्यक्ष ने बताया कि 2010 से लंबित मामलों का निष्पादन सरायकेला कंज्यूमर फोरम में अब शुरू हो गया है. इसमें कई मामले हैं जिसका निष्पादन लगातार किया जा रहा है. उन्होंने लोगों से अपील किया है कि इस तरह के मामले जल्द से जल्द आकर सरायकेला कंज्यूमर फोरम में दर्ज कराएं ताकि उन्हें उनका हक दिलवाया जा सके. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही