Search

 
 
 

आदित्यपुर : 10 लाख की लागत से न्यू कॉलोनी उच्च विद्यालय में कराई जा रही है पेयजलापूर्ति व्यवस्था

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : डीसी सरायकेला के आदेश से जिला प्रशासन के डीएमटी फंड से न्यू कॉलोनी उच्च विद्यालय में पेयजल स्वच्छता विभाग (पीएचईडी) 10 लाख की लागत से पेयजलापूर्ति व्यवस्था उपलब्ध कराएगा. इसकी शुरुआत आज 18 सितंबर को हुई. बता दें कि लगभग डेढ़ साल से विद्यालय की प्राचार्या संध्या प्रधान पेयजल समस्या को दूर करने के लिए प्रयासरत थीं. आज वह कार्य सफल हुआ. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-by-breaking-the-lock-in-khasmahal/">जमशेदपुर

: खासमहल में ताला तोड़कर चोरी

मई 2021 से पानी की समस्या थी

संध्या प्रधान ने बताया कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रयास से यह कार्य सफल हो पाया है. विद्यालय में मई 2021 से पानी की समस्या थी. तब वह मंत्री बन्ना गुप्ता से भेंट की थी, मंत्री जी ने कार्य की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उपायुक्त महोदय को विद्यालय में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था. इस कार्य को लक्ष्य तक पहुंचाने में कड़ी का काम बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के संजीव कुमार सिंह ने की. उन्होंने कहा कि उम्मीद है अब जल्द विद्यालय में पेयजल की सुविधा हासिल हो जाएगी. इस फंड से विद्यालय में दो डीप बोरिंग कर पानी टंकी स्थापित कर विद्यालय के लगभग 1200 विद्यार्थी की पानी की समस्या को दूर किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :आईआरसीटीसी">https://lagatar.in/irctc-scam-notice-to-tejashwi-yadav-court-seeks-reply-till-28/">आईआरसीटीसी

घोटाला : तेजस्वी यादव को नोटिस, कोर्ट ने 28 तक मांगा जवाब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही