Search

 
 
 

आदित्यपुर : डीएसओ ने बंद पीडीएस दुकानों को किया शोकॉज

 
Adityapur (sanjeev mehta) :  जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) गीतांजलि कुमारी ने सोमवार को आदित्यपुर के पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान बंद मिली दुकानों के दुकानदार को शोकॉज किया गया है. वहीं, करीब आधा दर्जन दुकानदारों को मिले शोकॉज नोटिस से वे लोग आक्रोशित हैं. इस बारे में आदिवासी महिला पीडीएस दुकानदार रीता कुमारी ने बताया कि उन्हें गम्हरिया के सरकारी गोदाम से समय पर हर महीने का अनाज नहीं मिल रहा है. अब तक मई माह का अनाज भी बैलेंस है, ऐसे में दुकान खोलने से उपभोक्ताओं को जवाब देना मुश्किल हो जा रहा है. इसलिए हमने सूचना पट्ट पर कारण लिखकर दुकान बंद रखा था. इसे भी पढ़े : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-now-electricity-consumers-can-register-complaint-on-this-number-9955653235/">सरायकेला

: अब विद्युत उपभोक्ता इस नंबर 9955653235 पर दर्ज करा सकते हैं शिकायत

बीडीओ ने दुकानदारों को शोकॉज का जवाब देने का दिया निर्देश

रीता कुमारी ने कहा कि वह यही जवाब बनाकर डीएसओ को भेजेंगी. साथ ही उनसे आग्रह करेंगी कि पहले गोदाम से होने वाली आपूर्ति को सुधारने का कार्य करें, तभी उपभोक्ताओं को हर माह नियमित रूप से अनाज बांटा जा सकेगा. वहीं, इस शोकॉज को लेकर जब पीडीएस के दुकानदार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह बीडीओ गम्हरिया मारुति मिंज से मिले, तो उन्होंने भी डीएसओ को सच्चाई से अवगत कराते हुए शोकॉज का जवाब देने का निर्देश दिया है. पीडीएस दुकानदारों ने बताया कि डीएसओ कार्यालय में कई दलाल किस्म के लोग सक्रिय हैं, जो पहले हमसे रंगदारी मांगते हैं और नहीं देने पर डीएसओ से शिकायत कर उन्हें झूठी कार्रवाई करने को मजबूर करते हैं. उन्होंने इस कार्य में कई आरटीआई कार्यकर्ता के सक्रिय होने की भी जानकारी दी है. इसे भी पढ़े : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-adolescent-girls-and-women-will-become-financially-self-reliant-by-joining-self-employment/">चांडिल

: स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेगी किशोरी व महिलाएं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही