Search

 
 
 

आदित्यपुर : नगर निगम के प्रत्येक टैक्स कलेक्टर पांच लाख रुपए वसूलेंगे होल्डिंग टैक्स

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : राजस्व संग्रह को लेकर आदित्यपुर नगर निगम गंभीर है. प्रशासक सह अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने गुरुवार को राजस्व संबंधी समीक्षा बैठक कर राजस्व संग्रह में तेजी लाने का आदेश दिया है. उन्होंने बैठक में राजस्व संग्रह करने वाली एजेंसी स्पैरो सॉफ्टेक के प्रत्येक टैक्स कलेक्टर को कम से कम 5 लाख रुपये होल्डिंग टैक्स, 1 लाख रुपये जलकर वसूलने और कम से कम 20 ट्रेड लाइसेंस बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इस दौरान सभी टैक्स कलेक्टरों के कार्य की समीक्षा भी की गई. इसे भी पढ़ें : चाचा">https://lagatar.in/nephew-sentenced-to-life-imprisonment-in-uncles-murder-case/">चाचा

की हत्या मामले में भतीजे को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने 5000 का आर्थिक दंड भी लगाया

सभी फ्लैट का सेल्फ असेसमेंट करना जरूरी

समीक्षा के क्रम में पाया गया कि कई सारे बिल्डर द्वारा फ्लैट का निर्माण होने के बाद रजिस्ट्री करते वक्त ही सेल्फ असेसमेंट हर फ्लैट का करवाना है, जो कि नियमानुसार नहीं कराया गया है. फ्लैट बन जाने के बाद प्रत्येक बिल्डर को सभी फ्लैटों का सेल्फ असेसमेंट करवाना चाहिए, ताकि ग्राहक द्वारा खरीदारी करने पर नाम परिवर्तन करवाया जा सके. अपर नगर आयुक्त द्वारा टीम बनाकर सभी अपार्टमेंट में अभियान चला कर सभी फ्लैटों का शत-प्रतिशत वसूली करने का निर्देश नगर प्रबंधक देवाशीष प्रधान को दिया है. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/outrage-in-the-teli-community-due-to-the-remarks-made-by-the-bjp/">भाजपा

द्वारा की गयी टिप्पणी से तेली समाज में आक्रोश, माफी मांगे अन्यथा करेंगे चरणबद्ध विरोध कार्यक्रम

ट्रेड लाइसेंस रिन्युअल नहीं कराने वालों पर होगी कार्रवाई

जो दुकानदार ट्रेड लाइसेंस रिन्युअल नहीं कर रहे हैं, उन्हे नोटिस निर्गत कर आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया गया. प्रशासक को जानकारी दी गई कि अब तक 763 खाली भूमि का भौतिक सत्यापन किया गया है, जिसमें से 141 भूमि पर मकान का निर्माण हो गया है. ऐसे सारे मकानों का री-असेसमेंट करने का आदेश प्रशासक ने एजेंसी को दिया है. बैठक में नगर प्रबंधक सह राजस्व के नोडल पदाधिकारी देवाशीष प्रधान, पीएमएयू चॉइस कंसल्टेंसी के निकेत कुमार एवं स्पैरो सॉफ्टेक के सारे टैक्स कलेक्टर उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही