Search

आदित्यपुर : मुस्लिम बस्ती में शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई ईद उल फितर की नमाज

  • सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे पुलिस के जवान 
Adityapur (Sanjeev Mehta)ईद-उल-फितर के चांद का दीदार बुधवार को होने के बाद आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती स्थित ईदगाह में गुरुवार की सुबह सवा आठ बजे ईद की नमाज अदा की गई. नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर सभी ने ईद की मुबारकबाद दी. बस्ती के सदर मो. यूनुस ने बताया कि आज तीस रोजे पूरे होने के बाद ईद मनाई गई है. उन्होंने ही मुस्लिम बस्ती के ईदगाह में ईद की नमाज अदा कराई. नमाज अदा करने के बाद लोगों ने घरों में इबादत की और परिवार के बीच खुशियां बांटी. इसे भी पढ़ें : गुवा">https://lagatar.in/guava-eid-festival-celebrated-with-pomp-people-congratulated-each-other/">गुवा

: ईद पर्व धूमधाम से मना, लोगों ने एक-दूसरे को दी बधाई
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Adityapur-EID-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सदर ने बस्तीवासियों को एकता, शांति व भाईचारे का संदेश देते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की. नमाज अदा कर बस्ती के गणमान्य अब्दुल मजीद, नाजिर हुसैन, नूर जहां वारसी, शेख हसन, मेहबूब आलम, शेख जोनी, अली मोहम्मद आदि ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी. इस मौके पर थाना प्रभारी आदित्यपुर नितिन कुमार सिंह स्वयं पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/sakhua-tree-is-not-only-a-symbol-but-also-an-invaluable-resource-kalpana/">जमशेदपुर

: सरकारी कॉलेजों में वोकेशनल कोर्स पर संकट

आदित्यपुर : भाजपा आरआईटी मंडल ने की शक्ति केंद्र पर बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Adityapur-RIT-BJP.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta)भारतीय जनता पार्टी आरआईटी मंडल भाजपा द्वारा गुरुवार को शक्तिकेंद्र संख्या 27 के बूथ संख्या 165 एवं बूथ संख्या 166 का महत्पूर्ण बैठक किया गया. इस शक्ति केंद्र की बैठक में कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक मुद्दों पर कार्यकर्ताओं का फीडबैक लिया गया. केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन-कल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री आवास, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जैसे अनेको योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने में सहभागीदार बनने अपील की. जिससे अंत्योदय का सपना साकार हो सके. साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव की जीत की रणनीति तैयार किया गया. इस बैठक में संगठन की मजबूती में होने वाले लोकसभा के चुनाव किस प्रकार जीता जाए इस विषय पर विस्तार से चर्चा किया गया. इसे भी पढ़ें : उत्तराखंड">https://lagatar.in/uttarakhand-pm-modi-said-congress-raised-questions-on-the-existence-of-lord-ram-the-public-will-teach-a-lesson/">उत्तराखंड

:  पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ने प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाये, जनता सबक सिखायेगी
साथ ही कई राजनीतिक प्रस्ताव तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई. बैठक में मुख्य रूप से जिला से नियुक्त प्रभारी रामानंद प्रसाद मंडल, अध्यक्ष व मंडल संयोजक अमितेश अमर, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला प्रभारी ब्राह्मनंद झा, शक्ति केंद्र प्रभारी सह मंडल महामंत्री अनुराग श्रीवास्तव, पंकज सिंह, रणधीर गुप्ता, मिंटू पांडे, अजय दुबे, बूथ अध्यक्ष लक्ष्मण राय, धनंजय सिंह, अमित सिंह, सुरेंद्र कुमार, मनोज पांडे, राजेंद्र प्रसाद, राकेश कुमार, शिवशंकर यादव, सुरेश यादव, प्रहलाद कुमार मिश्रा आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : मीसा">https://lagatar.in/misa-bharti-gave-controversial-statement-regarding-pm-deputy-cm-retaliated/">मीसा

भारती ने पीएम को लेकर दिया विवादित बयान, डिप्टी सीएम का पलटवार, चुनाव के बाद पता चलेगा कौन जेल में होगा

आदित्यपुर : महात्मा ज्योतिबा फुले की मनाई जयंती

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Adityapur-Fulebai.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta)आरआईटी मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को महात्मा ज्योतिबाराव फुले की जयंती मनाई. सवर्प्रथम उनके चित्रों पर माला और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांसुमन अर्पित किया साथ ही उनके जीवनी पर प्रकाश डाला. मंडल अध्यक्ष अमितेश अमर ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता, विचारक, समाज सुधारक और लेखक थे. उनका उद्देश्य अस्पृश्यता और जाति व्यवस्था का उन्मूलन करना. महिलाओं और उत्पीड़ित जाति के लोगों को शिक्षित करना था. इसे भी पढ़ें : मीसा">https://lagatar.in/misa-bharti-gave-controversial-statement-regarding-pm-deputy-cm-retaliated/">मीसा

भारती ने पीएम को लेकर दिया विवादित बयान, डिप्टी सीएम का पलटवार, चुनाव के बाद पता चलेगा कौन जेल में होगा
महात्मा फुले को सामाजिक सुधार आंदोलन में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में माना जाता है. उन्हें 1888 में महाराष्ट्रीयन सामाजिक कार्यकर्ता विट्ठलराव कृष्णजी वंदेकर द्वारा सम्मानित महान-आत्मा उपाधि से सम्मानित किया गया था. कार्यक्रम में रामानंद प्रसाद मंडल, अनुराग श्रीवास्तव, पंकज सिंह, रणधीर गुप्ता, मिंटू पांडे, अजय दुबे, लक्ष्मण राय, धनंजय सिंह, अमित सिंह, सुरेंद्र कुमार, मनोज पांडे, राजेंद्र प्रसाद, राकेश कुमार, शिवशंकर यादव, सुरेश यादव, प्रह्लाद कुमार आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp