Search

 
 
 

आदित्यपुर : जिला प्रशासन की देखरेख में 2 अप्रैल को होगा प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला का चुनाव

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला खरसावां जिले का एकमात्र मान्यता प्राप्त पत्रकार संगठन द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला के चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. गुरुवार को क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर प्रशासन की देखरेख में चुनाव कराए जाने की मांग रखी. इस पर उपायुक्त ने आगामी 2 अप्रैल को चुनाव कराए जाने पर अपनी सहमति दे दी. उपायुक्त ने इसको लेकर पर्यवेक्षक एवं पुलिसकर्मियों की तैनाती करने का निर्देश दिया है. बता दें कि बुधवार को वर्तमान कमेटी भंग होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. अब सबकी निगाहें चुनाव पर केंद्रित हो गयी है. इधर, चुनाव की तारीख की घोषणा होते ही अध्यक्ष पद को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. निवर्तमान अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत ने इस बार चुनाव में नए चेहरे को आगे आने की इच्छा जाहिर की है, हालांकि इसकी संभावना कम है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-registration-of-commercial-vehicles-running-on-national-permit-should-be-valid-in-every-state-association/">जमशेदपुर

: नेशनल परमिट पर चल रही कमर्शियल वाहनों का रजिस्ट्रेशन हर राज्य में हो मान्य- एसोसिएशन

आदर्श आचार संहिता लागू

क्लब के चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष सह संरक्षक संतोष कुमार ने बताया कि द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला का वर्तमान कार्यकाल बेहद चुनौतीपूर्ण एवं उपलब्धियों भरा रहा. शुरुआती दौर में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं था, बावजूद इसके वर्तमान कमेटी ने पूरी तन्मयता के साथ सभी पत्रकारों को एकजुट कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है. आगामी सत्र 2023-25 के लिए आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. जिला प्रशासन की देखरेख में चुनाव संपन्न कराया जाएगा.

एक अप्रैल को उपायुक्त को उपलब्ध कराई जाएगी सदस्यों की सूची

31 मार्च तक सदस्यता अभियान चलेगा. 1 अप्रैल को उपायुक्त को सदस्यों की सूची उपलब्ध कराई जाएगी. 2 अप्रैल को सूचना भवन सरायकेला में मतदान होगा. 8 अप्रैल को आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उपायुक्त नई कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराएंगे. इस शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के सभी प्रेस क्लब के अध्यक्षों को आमंत्रित किया जाएगा. इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत, महासचिव रमजान अंसारी, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार मेहता, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष सह संरक्षक संतोष कुमार, उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी नवीन प्रधान, सुमित सिंह कुणाल शर्मा आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-workshop-organized-on-the-subject-of-research-paper-preparation-in-jln-college/">चक्रधरपुर

: जेएलएन कॉलेज में शोध पत्र तैयार करने के विषय पर कार्यशाला आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही