Search

 
 
 

आदित्यपुर: औद्योगिक क्षेत्र के बिजली पोल व तार जर्जर, चुकाना पड़ता है नाजायज शुल्‍क, कब बदलेंगे हालात

 
Adityapur:  उद्यमी संगठन “सिया” के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को विद्युत ईई अनूप प्रसाद से मिलकर औद्योगिक क्षेत्र की बिजली संसाधनों से संबंधित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में कहा गया कि औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर बिजली पोल औऱ तार से लचर अवस्था में उद्यमियों को विद्युतापूर्ति की जा रही है. उद्योगों में खराब हो चुके मीटर नहीं बदले जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-decrease-in-birth-rate-of-daughters-in-jharkhand-in-five-years/">जमशेदपुर

: झारखंड में पांच वर्षों में बेटियों की जन्म दर में आई कमी

बिजली बिल दुरुस्त करने के एवज में मांगे जाते हैं नाजायज पैसे मांगे: सिया

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उद्योगों से बिजली बिल को दुरुस्त करने के एवज में नाजायज पैसे मांगे जा रहे हैं. प्रतिनिधिमंडल ने अनूप प्रसाद को बताया जब हमारा लाइन खराब होता है तो विभाग द्वारा प्राइवेट मिस्त्री भेजा जाता है. जिसके लिये हमें अतिरिक्त शुल्क नाजायज तरीके से देने पड़ते हैं. जल्दी एनोसी नहीं दी जाती है, इसके बदले भी पैसे मांगे जाते हैं. आखिर जेबीवीएनएल के यह हालात कब बदलेंगे.

प्रतिनिधिमंडल में यह थे शामिल

प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के साथ महामंत्री उदय सिंह, उपाध्यक्ष नाजिर हुसैन, रोहन सिंह, सतनाम सिंह, रविन्द्र सिंह, हनुमंत ठाकुर, बलदेव सिंह, गुडु सिंह, अशोक कुमार राय, निर्मल चक्रवर्ती,  बापी प्रमाणिक आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें: अग्निपथ">https://lagatar.in/agneepath-scheme-protest-continues-in-bihar-one-dead-55-passenger-trains-cancelled-over-100-diverted/">अग्निपथ

स्कीम : बिहार में विरोध जारी, एक की मौत, 55 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल, सौ से ज्यादा के मार्ग बदले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही