Search

 
 
 

अग्निपथ स्कीम : बिहार में विरोध जारी, एक की मौत, 55 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल, सौ से ज्यादा के मार्ग बदले

 
Patna : बिहार में अग्निपथ स्कीम को लेकर तीसरे दिन भी विरोध जारी है. हंगामें के कारण दानापुर मंडल ने 55 पैसेंजर ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है. वहीं लखीसराय में इस हंगामें से एक रेलवे यात्री की मौत की खबर है. दूसरी ओर बिहार में सौ से ज्यादा ट्रेनों  के मार्ग बदल दिये गये हैं. आक्रोशित युवाओं ने पटना समेत 25 जिलों में उपद्रव मचाकर दर्जन भर से अधिक ट्रेनों में आग लगा दी है. लखीसराय, भोजपुर, हाजीपुर समेत कई जिलों में युवाओं द्वारा ट्रेनों को में आग लगा दी गयी है. इसे भी पढ़ें-अच्छी">https://lagatar.in/good-initiative-mahesh-poddar-selected-simlia-and-silve-of-ranchi-as-mp-adarsh-gram/">अच्छी

पहल : रांची के सिमलिया और सिल्वे का महेश पोद्दार ने किया सांसद आदर्श ग्राम के रूप में चयन जानकारी के मुताबिक लखीसराय में प्रदर्शनकारियों ने एक ट्रेन में आग लगा दी. जिससे एक यात्री बुरी तरह घायल हो गया. उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.पटना, बिहटा, भोजपुर, बक्सर, डुमरांव समेत अन्य रेवले स्टेशन पर जारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दानापुर मंडल ने 55 पैसेंजर को कैंसिल कर दिया है. वहीं 10 से अधिक ट्रेनों को मार्ग बदलकर चलाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें-मांडर">https://lagatar.in/the-first-meeting-of-the-state-coordination-committee-focused-on-mandar-by-election-and-law-and-order/">मांडर

उपचुनाव और लॉ एंड ऑर्डर पर केंद्रित रही राज्य समन्वय समिति की पहली बैठक बदलकर चलाया जा रहा है. वहीं, पांच इंटरसिटी एक्सप्रेस भी कैंसिल किया गया है. रेलवे के अफसरों ने यह फैसला उग्र प्रदर्शन के बाद लिया है.दानापुर रेल मंडल के डीआरएम ने बताया कि अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं का उग्र प्रदर्शन को देखते हुए 5 इंटरसिटी एक्‍सप्रेस समेत 55 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. साथ ही 100 से ज्‍यादा ट्रेनों के  रूट बदल दिये गये  हैं. मालूम हो कि बिहार में आज तीसरे दिन प्रदर्शन जारी है. गुरुवार को भी कई ट्रेनों में युवाओं ने आग सगा दी थी. जिससे यात्रियों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही