Search

 
 
 

आदित्यपुर : थाना के आसपास के क्षेत्र में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना के आसपास के सड़कों का अतिक्रमण कर लगाए गए दुकानों को थाना प्रभारी राजन कुमार ने शुक्रवार को हटाने की कार्रवाई की. बता दें कि पर्व त्योहारों के मौसम में यहां के दुकानदार सड़कों को अतिक्रमण कर दुकान लगा लेते हैं जिससे सड़क जाम की स्थिति बन जाती है. थाना प्रभारी ने बताया कि सड़कों के जाम होने से आवागमन में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है साथ ही विधि व्यवस्था संधारण में व्यवधान उत्पन्न हो जा रहा था. इसलिए आज सभी दुकानदारों को सड़क से नीचे दुकान लगाने का निर्देश दिया गया है. आज उन्होंने आयडा पीएचईडी रोड, थाना रोड, जियाड़ा के सामने से ठेला खोमचा वालों को हटाया गया है. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-the-effect-of-drought-on-the-worship-festivals-nuakhai-in-the-district-due-to-rice-brought-from-bengal/">सरायकेला

: पूजा-त्योहारों पर पड़ा सुखाड़ का असर, बंगाल से लाये चावल से हो रहा जिले में “नुआखाई”
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही