Search

 
 
 

आदित्यपुर : यादव समन्वय समिति का पारिवारिक मिलन समारोह 5 फरवरी को

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : यादव समन्वय समिति का कोल्हान स्तरीय पारिवारिक मिलन सह वनभोज जी टाउन क्लब मैदान बिष्टुपुर में 5 फरवरी को आयोजित होगा. इसमें शहीद युवाओं को श्रद्धांजलि, मेधावी छात्रों के साथ साथ वरिष्ठ व प्रबुद्ध नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा. इस आयोजन में पांच-सात हजार यदुवंशी समाज के लोग पूरे कोल्हान से जुटेंगे. समाज के विशिष्ट लोगों को अतिथि मसलन एमपी, एमएलए आदि को आमंत्रित किया जाएगा. यह जानकारी मंगलवार को एक प्रेसवार्ता में यादव समन्वय समिति ने दी. इससे पूर्व कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति ने गायत्री स्कूल परिसर में एक बैठक की. इसके लिए पूरे कोल्हान में ब्लॉक/वार्ड स्तर पर संयोजक बनाए गए हैं. जिनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम अपने अपने क्षेत्रों में लोगों से संपर्क साध कर कार्यक्रम का प्रचार प्रसार करेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-lack-of-teachers-poses-a-big-challenge-for-kolhan-university-in-naac-grading/">जमशेदपुर

: शिक्षकों की कमी नैक ग्रेडिंग में कोल्हान विश्वविद्यालय के लिए बनी बड़ी चुनौती

बैठक में यह रहे उपस्थित

बैठक में मुख्य रूप में अध्यक्ष अजीत कुमार, नियंत्रक मंडली में संरक्षक, डीएन सिंह यादव, रामवचन यादव, एसएन यादव, वीरेंद्र कुमार यादव, एसएन यादव, लालन प्रसाद यादव, राजकिशोर यादव, सत्यनारायण सिंह यादव, महाससचिव उमेश यादव, काशीनाथ सिंह यादव, ब्रह्मदेव सिंह यादव आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही