Search

 
 
 

आदित्यपुर : पत्नी से विवाद में दो बच्चों के पिता ने की आत्महत्या

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती निवासी शेख जहांगीर आलम (29 वर्ष) ने पंखे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना रविवार की रात की है. जहांगीर टेंट हाउस में काम करता था. वहीं, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर उसका परीक्षण करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसे भी पढ़े : सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-can-go-to-delhi-today-will-meet-home-minister-amit-shah-and-talk-about-jharkhand/">सीएम

हेमंत सोरेन आज जा सकते हैं दिल्ली, गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर रखेंगे झारखंड की बात

पुलिस कार्रवाई में जुटी

घटना के संबंध में पड़ोसियों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से जहांगीर का पत्नी के साथ विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी मायके गई हुई है और उसके मां-पिताजी भी ओड़िसा गए हुए हैं. जहांगीर के पिता ओड़िसा में किसी कंपनी में कार्यरत हैं. विदित हो कि मृतक के दो बच्चे हैं. फिलहाल पुलिस अस्वाभाविक मौत की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. इसे भी पढ़े : कोरोना">https://lagatar.in/corona-became-uncontrollable-again-in-the-country-17073-new-found-in-24-hours-21-people-lost-their-lives/">कोरोना

फिर हुआ बेकाबू, देश में 24 घंटे में मिले 17,073 नये मरीज, 21 लोगों ने गंवायी जान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही