Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर: कांड्रा बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने की जांच, चार दुकानदारों से 3100 रुपये जुर्माना वसूला

Advertisement
Advertisement
Adityapur : सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कांड्रा बाजार की दुकानों में जांच की. खाद्य पदाधिकारी मोइन अख्तर ने बताया कि दूध, दही, ब्रेड, शीतल पेय पदार्थ, नमकीन एवं अन्य खाद्य पदार्थों के गुणवत्ता और एक्सपायरी डेट की जांच की गई है. साथ ही दुकानदारों को नोटिस दिया गया और जुर्माना भी लगाया गया है. इसे भी पढ़ें:  जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-sanskriti-foundation-made-women-aware-of-breast-cancer/">जमशेदपुर:

संस्कृति फाउंडेशन ने स्तन कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक

उत्तम वेरायटी स्टोर से तीन बोतल एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स मिला

उन्‍होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्टेशन रोड स्थित मेसर्स विश्वकर्मा स्टोर से काफी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा, पान-मसाला बेचते पकड़ा गया. इन दुकानदारों पर तत्काल 2500 रुपये का अर्थदंड लगाया गया और दोबारा नहीं बेचने की चेतावनी दी गई. मेन रोड स्थित दुकान संचालक जितेन गोराई, कृष्णपाल एवं विनोद कुमार से प्रतिबंधित गुटखा बेचने पर कोटपा एक्ट के तहत प्रत्येक से दो-दो सौ रुपये जुर्माना वसूला गया. वहीं उत्तम वेरायटी स्टोर से तीन बोतल एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स मिलने पर उसे नष्ट कर दिया गया.

कांड्रा बाजार परिसर में दिनभर मचा रहा हड़कंप

इस क्रम में दुकान संचालकों को वैसे खाद्य पदार्थ की बिक्री नहीं करने की सलाह दी गई, जिस पर एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर निर्माण की तिथि, बैच नंबर, एक्सपायरी डेट आदि अंकित न हो. विभाग की इस कार्रवाई के बाद पूरे कांड्रा बाजार परिसर में दिनभर हड़कंप मचा रहा. निरीक्षण टीम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के अलावा प्रभारी खाद्य निरीक्षक संतोष कुमार साहू भी शामिल थे. [wpdiscuz-feedback id="m4r0x4pam2" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही