Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : वार्ड 18 में दीपावली पर 59 लाख की तीन योजनाओं का हुआ शिलान्यास

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 18 में रविवार को करीब 59 लाख रुपए की तीन योजनाओं का शिलान्यास हुआ. इसमें बहुप्रतीक्षित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पार्क में 38.22 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन और राम मड़ैया बस्ती रोड में 8.77 लाख रुपए की लागत से पेवर्स ब्लॉक सड़क का निर्माण शामिल है. इसी के साथ शिवा नर्सिंग होम के पास 12 लाख रुपए की लागत से कलवर्ट का भी निर्माण होगा. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-dhanwantri-jayanti-celebrated-in-ayurvedic-hospital/">सरायकेला

: आयुर्वेदिक चिकित्सालय में मनाई गई धन्वंतरि जयंती

डिप्टी मेयर, पार्षद के साथ कई लोग रहे मौजूद

सभी योजनाओं का शिलान्यास डिप्टी मेयर अमित सिंह और पार्षद रंजन सिंह ने संयुक्त रूप से कॉलोनी के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में किया. मौके पर शम्भूनाथ सिंह, टीडब्ल्यूयु के अध्यक्ष संजीव उर्फ टुन्नू सिंह, डॉ बीपी सिंह, नगीना प्रसाद सिंह, आदित्य तिवारी, रमन सिंह, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, राधा मोहन शर्मा, अजय सिंह, सतीश रॉय, बबलू सिंह, राजेश ठाकुर, आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही