Search

 
 
 

आदित्यपुर : सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस पर आमसभा आयोजित

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सोमवार की देर शाम सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) का 75 वें स्थापना दिवस पर एक आमसभा आयोजित हुई. आदित्यपुर 2 स्थित रोड नंबर 14 सभागार में आमसभा हुई. लगातार बढ़ती महंगाई, व्यापक बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा, मजदूरों का शोषण, महिलाओं पर बढ़ते अपराध, शिक्षा के निजीकरण-व्यापारीकरण सहित सरकार की तमाम जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मुख्य वक्ता लिली दास ने उपस्थित लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-a-young-man-got-scorched-due-to-electrocution-serious/">मनोहरपुर

: करंट की चपेट में आने से एक युवक झुलसा, गंभीर

कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन विष्णु देव गिरी ने किया

[caption id="attachment_618732" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/aamsabha-suci-2-300x261.jpg"

alt="" width="300" height="261" /> सभा में उपस्थित लोग.[/caption] उन्होंने कहा कि देश में धार्मिक उन्माद, सांप्रदायिकता, जातीय विद्वेष ने समाज में जहर फैलाकर सामाजिक सौहार्द को नष्ट करने का काम किया जा रहा है. कुल मिलाकर ऐसा एक दूषित वातावरण समाज में तैयार हो रहा है जिसने आम जनता के जीवन को बेहाल बना दिया है. कार्यक्रम में प्रख्यात कवि श्यामल सुमन, वार्ड पार्षद मालती देवी (वार्ड 32), प्रभासनी कालुंडिया (वार्ड 35) तथा रिंकू राय (वार्ड 31), पार्टी के वरिष्ठ सदस्य आशीष धर के अलावे सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरूष उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन सुशांत सरकार तथा धन्यवाद ज्ञापन विष्णु देव गिरी ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मौसमी मित्रा, गौतम महतो, रूपा सरकार, देवा मुखी, राजू कुमार, विशाल सिंह, संतोष, अंबिका कुमारी आदि का अहम योगदान रहा. इसे भी पढ़ें :मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-miscreants-damaged-the-statue-of-sido-kanhu-jmm-protest-started/">मुसाबनी

: सिदो-कान्हू की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, झामुमो का विरोध प्रदर्शन शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही