Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : सरकारी दुकानों में ली जा रही है शराब की अधिक कीमत, कैश मेमो भी नहीं दी जाती

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर में सरकारी दुकानों में शराब की अधिक कीमत वसूली जाती है. दुकान में शराब के ब्रांड के अनुरूप ना कोई प्राइस लिस्ट लगाई गई है और ना ही कोई बोर्ड लगाया है. इतना ही नहीं ग्राहकों को कोई कैश मेमो भी नहीं दी जाती है. यह बातें सरकारी शराब के दुकानों की पड़ताल में सामने आई है. शराब खरीदने आए ग्राहकों ने नाम और फोटो नहीं छापने के शर्त पर बताया कि उनसे प्रति शराब की बोतल 20 रुपये अधिक ली जा रही है. चाहे क्वार्टर की बोतल हो या हाफ या फिर फुल, उन्हें प्रति बोतल 20 रुपये देना ही पड़ता है. इसे भी पढ़ें :टीपीसी">https://lagatar.in/tpc-clarified-the-organization-has-nothing-to-do-with-any-criminal-gang/">टीपीसी

ने दी सफाई, किसी आपराधिक गिरोह से संगठन का कोई लेना देना नहीं

होती रहती है मारपीट की घटनाएं

ग्राहक शराब खरीदकर यहां फुटपाथ पर लगी दुकानों से ही भूंजा, अंडा या कुछ खरीदकर सड़क किनारे, या कार में बैठकर शराब का सेवन खुलेआम करते हैं. खुली सड़क पर शराब पीकर गाली-गलौज करने से मना करने पर अक्सर मारपीट की घटना होती रहती है. बता दें कि पिछले दिनों आदित्यपुर के लंकेश कॉम्प्लेक्स के ऑनर और उनके दुकानदार के साथ पांच से छह लड़कों ने जमकर पिटाई की जिसके बाद उन्हें होस्पिटलाइज होना पड़ा था. इसे भी पढ़ें :बिहार">https://lagatar.in/gift-to-bihar-government-employees-and-pensioners-dearness-allowance-increased-by-4-percent/">बिहार

सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सौगात, महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा

क्या कहते हैं दुकानदार

सरकारी शराब की दुकान से शराब बेच रहे युवक से पूछने पर बताया कि वे महज 9000 रुपये प्रतिमाह के पगार पर नौकरी कर रहे हैं. उन्हें 11000 रुपये देने की बात हुई थी लेकिन 9000 रुपये ही मिल रहा है. दुकानदार युवक ने यह क़बूल की कि वे प्रति बोतल 10 रुपये अधिक लेते हैं चूंकि उन्हें तो सरकार न्यूनतम मजदूरी तक नहीं देती है, किंतु ड्यूटी सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक (12 घंटे) करनी पड़ती है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-meghahatuburu-womens-cricket-club-defeated-kiriburu-super-women-by-five-wickets/">किरीबुरू

: मेघाहातुबुरु वूमेन क्रिकेट क्लब ने किरीबुरू सुपर वूमेन को पांच विकेट से किया पराजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही