Search

आदित्यपुर : मानवाधिकार संगठन ने आरआईटी थाना प्रभारी को सौंपा स्मारिका

  • नशे के कारोबार पर लगाम लगाने की मांग की
Adityapur (Sanjeev Mehta)कोल्हान मानवाधिकार संगठन के अध्यक्ष जेपी सिंह, प्रवक्ता अनिल कुमार व सदस्य रंजन कुमार ने आरआइटी के नए थाना प्रभारी विनय कुमार को स्मृति चिह्न व संगठन की स्मारिका प्रदान कर शुक्रवार को अभिनन्दन किया. मानवाधिकार संगठन के लोगों ने थाना प्रभारी का अभिनंदन करने के साथ ही क्षेत्र में बढ़े नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की मांग भी की. इसे भी पढ़ें : JPSC">https://lagatar.in/jpsc-exam-on-march-17-admit-card-not-released-yet/">JPSC

की परीक्षा 17 मार्च को, एडमिट कार्ड अब तक जारी नहीं
उन्हें बताया कि आदित्यपुर के साथ आरआईटी थाना क्षेत्र भी ब्राउन शुगर जैसे जानलेवा नशे की गिरफ्त में है, जिसके चंगुल में युवा वर्ग, छात्र और बेरोजगार युवकों की टोली फंसी हुई है. जिसके लिए कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है. थाना प्रभारी विनय कुमार ने संगठन के लोगों को आश्वस्त किया कि नशेड़ियों व नशे के कारोबारियों को वे नहीं छोड़ेंगे, उनके विरुद्ध कार्य योजना बन रही है आने वाले दिनों में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-in-last-5-years-enrollment-poor-children-in-private-schools-is-less-than-50-percent/">रांची:

बीते 5 सालों में निजी स्कूलों में गरीब बच्चों का नामांकन 50 फीसदी से भी कम

आदित्यपुर : 17-19 मार्च तक 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Adityapur-Gayatri-Parivar.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta)अखिल विश्व गायत्री परिवार आदित्यपुर की ओर से 17-19 मार्च तक 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन आदित्यपुर 2 स्थित रोड नंबर 7 दुर्गा पूजा मैदान में होगा. आज भक्तिभाव से गायत्री परिवार के सदस्यों ने भूमिपूजन किया. गायत्री परिवार के सदस्य सत्य प्रकाश ने बताया कि राष्ट्र जागरण हेतु 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन का निर्णय लिया गया है. इसके तहत ही आज महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर यज्ञ स्थल पर भूमिपूजन किया गया. भूमिपूजन में दीनानाथ शर्मा सपत्निक मालती देवी शामिल हुई. इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-cbi-raids-shahjahan-sheikhs-residence-in-sandeshkhali/">पश्चिम

बंगाल :  सीबीआई ने संदेशखाली में शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी की
गायत्री शक्तिपीठ के पुजारी सियाराम पंडित पूजन सम्पन्न कराया. तदोपरांत झंडोतोलन मुख्य अतिथि कमलकांत मंडल एवम ए के श्रीवास्तव ने किया. उन्होंने गायत्री परिवार के सभी भाई बहनों से निवेदन किया कि सभी 11 माला का अतिरिक्त गायत्री मंत्र जप कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्य करें. साथ ही संध्या समय प्रतिदिन यज्ञस्थल पर उपस्थित हो कर भजन कीर्तन तथा जन संपर्क कर प्रचार प्रसार करें. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-72-hours-continuous-harikirtan-in-ram-madaiya-basti/">आदित्यपुर

: राम मड़ैया बस्ती में 72 घंटे का अखंड हरिकीर्तन

आदित्यपुर : इंडो डेनिश टूल रूम में केक काट मनाया महिला दिवस 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Adityapur-IDTR-Mahila.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta)दुनिया भर में 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है. इंडो डैनिश टूल रूम जमशेदपुर में भी आज महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर केक काटा गया. कार्यक्रम में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि संस्थान के एमडी आनंद दयाल ने अपने संबोधन में कहा कि वैसे आज दुनिया भर में महिलाओं की भागीदारी काफी बढ़ी है फिर भी कुछ कर गुजरने के लिए महिलाओं को आगे आना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि इस वर्ष महिला दिवस का थीम है “महिला सशक्तीकरण की तरफ एक कदम ”. महिलाओं की उन्नति और विकास को बढ़ावा देना भी इस दिन का मकसद है. उन्होंने महिला दिवस पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं के सम्मान पर जोर दिया. इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-cbi-raids-shahjahan-sheikhs-residence-in-sandeshkhali/">पश्चिम

बंगाल :  सीबीआई ने संदेशखाली में शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी की
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Adityapur-IDTR-Mahila-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उन्होंने कहा कि आज महिलाओं के लिए बहुत सारे कानून हैं फिर भी महिलाओं को अपने भीतर की क्षमता को प्रदर्शित करना पड़ेगा. कार्यक्रम के दूसरे पड़ाव में महिला सशक्तिकरण की तरफ एक कदम विषय पर चित्रांकण एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. चित्रांकण प्रतियोगिता में जुही कुमारी प्रथम, सिंथिया विक्टर द्वितीय तथा वीणा पाणी हैम्ब्रोम एवं आशा बेक तीसरे स्थान पर रहीं. इस अवसर पर मैनेजर ट्रेनिंग रतन दास गुप्ता, एस के भौमिक, राम बाबू वर्मा, सुमीत सिंह, मनीष ठाकुर, छवि कुमार, संतोष कुमार, बाहामनी टुडु, अमीत कुमार, सुजाता मंडल,डॉली हांसदा, अंजनी कुमारी, वीणा पाणी हैम्ब्रोम समेत काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-in-last-5-years-enrollment-poor-children-in-private-schools-is-less-than-50-percent/">रांची:

बीते 5 सालों में निजी स्कूलों में गरीब बच्चों का नामांकन 50 फीसदी से भी कम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp