Search

 
 
 

आदित्यपुर : टेक फेस्ट 2024 में आईडीटीआर के "स्मार्ट विलेज माॅडल" को दूसरा स्थान

 
  • इस माॅडल से होगा ग्रामीण परिवेश में जीवन आसान
Adityapur (Sanjeev Mehta) : एक गांव में जहां स्वच्छता, आंतरिक सड़कें, बिजली उत्पादन की दोहरी व्यवस्था, सड़कों पर स्वचालित रोशनी, जल एवं जल संरक्षण प्रणाली जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो जाए तो वह गांव बन जाता है "विलेटी" यानि विलेज में सीटी का दर्शन. एैसे ही एक माॅडल को बनाया है आईडीटीआर की मेकाट्रोनिक्स की द्वितीय वर्ष की छात्र-छात्राओं ने, जिसे टाटा स्टील तकनीकी संस्थान वर्मामाईस में "तकनीकी ज्ञान जीवन आसान" थीम पर आयोजित टेक फेस्ट 2024 में प्रदर्शित किया गया.
इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-did-damage-control-congratulated-ravindra-rai/">भाजपा

ने किया डैमेज कंट्रोल, रवींद्र राय को दी बधाई
काफी लोगों ने इस माॅडल की सराहना की. कार्यक्रम में प्रदर्शित विभिन्न संस्थानों के माॅडलों के बीच आईडीटीआर के माॅडल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुए हैं. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरकेएफएल के सीएचआरओ भूपेन्द्र लोदी द्वारा छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर छात्रा दीया ने बताया की आज जिस प्रकार शहरी चकाचैंध में गांव से लोगों का पलायन हो रहा है तो वह दिन दूर नहीं जब गांव का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा. इस माॅडल को बनाने में मेकाट्रोनिक्स की छात्रा दीया चंपिया, साहिल कुमार, अनिक सरकार एवं रिसिका सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका थी. बच्चों का नेतृत्व प्लेसमेंट अधिकारी पंकज कुमार ने किया.
इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/then-nda-government-will-be-formed-in-bihar/">बिहार

में एनडीए की सरकार बनेगीः उपेंद्र कुशवाहा
वहीं दूसरी ओर टाटा कमिंस जमशेदपुर में आयोजित पर्यावरण संरक्षण विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में आईडीटीआर की मेकाट्रोनिक्स की तृतीय वर्ष की छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. छात्राओं द्वारा सोलर आपरेटेड स्मार्ट इरिगेशन सिस्टम का माॅडल तैयार किया गया था जिसकी काफी सराहना की गई. इस माॅडल को बनाने में अदिती कुमारी,भूमिका पांडेय, प्रज्ञा राय एवं श्रेया झा शामिल थीं.
 [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही