Search

 
 
 

आदित्यपुर : सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व बैंकों को सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

 
Adityapur (Sanjeev mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र में तकरीबन 100 जगहों पर दुर्गा पूजा के लिए पंडाल का निर्माण होता है, जहां भीड़भाड़ और मेले भी लगते हैं, ऐसे में पुलिस प्रशासन के पास सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी बढ़ जाती है. इसी के मद्देनजर आदित्यपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने की तैयारी शुरू कर दी है. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि उनके द्वारा आदित्यपुर के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व बैंकों को नोटिस भेजकर यह निर्देश दिया गया है कि वे सुरक्षा के लिए अपने प्रतिष्ठानों के बाहर, सीसीटीवी कैमरा जरूर लगाएं, बैंकों को अपने एटीएम में सुरक्षा गार्ड और साइरन लगाने का निर्देश दिया है. वहीं उन्होंने बताया कि पूजा के दौरान 15 दिमों तक सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी 10 जोड़ी टाइगर मोबाइल जवान व जैप के जवानों के जिम्मे सौंपी गई है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-gynecologist-and-ent-specialist-in-sails-general-hospital-doctors-were-selected/">किरीबुरू

: सेल की जेनरल अस्पताल में स्त्री व इएनटी रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों का किया गया चयन 

 ट्रैफिक नियमों के अवहेलना में जब्त वाहन छोड़ी जाएगी पूजा के बाद 

थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान हुड़दंगी युवाओं पर लगाम कसने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि इस दौरान ट्रैफिक नियमों का अवहेलना करते पकड़े जाने वाले जब्त वाहनों को दुर्गा पूजा सम्पन्न होने के बाद ही छोड़ी जाएगी. थाना प्रभारी ने कहा कि यह भी निर्णय लिया गया है कि ऐसे लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस कैन्सल भी किये जा सकते हैं. उन्होंने ट्रिपल राइडिंग, बगैर हेलमेट, प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है. इसे भी पढ़ें :भारत">https://lagatar.in/india-beat-australia-by-6-wickets-rohit-shines/">भारत

ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया, रोहित चमके
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही