Search

 
 
 

आदित्यपुर : पीएम स्वनिधि व आवास योजना के लाभार्थियों को शीघ्र ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत फुटकर विक्रेताओं को ऋण उपलब्ध कराने के लिए बैंकों को शीघ्र उन्हें ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश नगर निगम के प्रशासक गिरिजा शंकर प्रसाद ने दिया है. उन्होंने बुधवार की शाम इस योजना की समीक्षा बैठक की है. इसमें आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी लीडिंग बैंक के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था. समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना का बैंकवार लंबित आवेदनों का निस्तारण दो से तीन दिनों के अंदर करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-deranged-died-in-a-road-accident/">चांडिल

: सड़क दुर्घटना में विक्षिप्त की मौत
प्रशासक ने काशीडीह आवास योजना के चयनित लाभार्थियों को भी जल्द ऋण देने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश बैंक प्रतिनिधियों को दिया. बता दें कि पीएम आवास योजना के तहत काशीडीह में बन रहे 780 फ्लैट का कार्य लाभुकों के अंशदान समुचित तरीके से नहीं मिलने की वजह से अधुरा पड़ा है. बैठक में नगर मिशन प्रबंधक विकास कुमार शुक्ला, मणि मुकुट सोरेन, कुलदीप सिंह, सामुदायिक संगठनकर्ता सत्यम भारद्वाज, ललिता महतो एवं इंडियन बैंक , यूनियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, झारखड़ ग्रामीण बैंक, आईडीबीआई एवं यूको बैंक के प्रतिनिधि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-killing-of-comrades-in-a-police-encounter-is-not-the-reason-for-naxalites-being-fierce/">किरीबुरु

: नक्सलियों के उग्र होने की वजह साथियों का पुलिस मुठभेड़ में मारा जाना तो नहीं!
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही