Search

 
 
 

आदित्यपुर : कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में फीटर ट्रेड के अनुदेशकों को मिला सर्टिफिकेट

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर पॉलीटेक्निक परिसर स्थित कौशल विकास और उद्यमशीलता प्रशिक्षण केंद्र में बुधवार की शाम दीक्षांत समारोह आयोजित कर फीटर ट्रेड 2020-21 सत्र के अनुदेशकों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के प्रशिक्षण विभाग के प्रबंधक राजेश कुमार ने अनुदेशकों को सर्टिफिकेट प्रदान करते हुए उनसे अपना अनुभव साझा किया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-municipal-corporation-will-make-arrangements-for-better-cleaning-and-fogging-in-durga-puja/">आदित्यपुर

: दुर्गा पूजा में बेहतर सफाई व फॉगिंग की व्यवस्था करेगी नगर निगम

अधिकारियों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

अपने संदेश में उन्होंने अनुदेशकों से कहा कि अगर व्यक्ति जीवन के कठिन से कठिन चुनौतियों का सामना अपने दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत एवं लगन से करे तो उसे विजयी होने से कोई बाधा नहीं रोक सकता है. मौके पर संस्थान की राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण प्रमुख सुनीता सिंह, निदेशक विभाग प्रमुख ईश्वर सिंह, उप निदेशक बी रवि और सहायक निदेशक तारक नाथ रुद्रा ने प्रशिक्षण कोर्स में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पानेवाले प्रशिक्षणार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र सौंपा. सभी अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त अनुदेशकों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-unique-tradition-still-prevails-in-kashida-vikrampur-immersion-of-maa-durga-is-done-on-the-shoulder/">घाटशिला

: कशिदा विक्रमपुर में आज भी कायम है अनूठी परंपरा, कंधे पर किया जाता है मां दुर्गा का विसर्जन 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही