Search

 
 
 

आदित्यपुर : कांड्रा में काली माता मंदिर से लाखों के आभूषण की हुई चोरी

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : बीती रात अज्ञात चोरों ने कांड्रा आजाद बस्ती स्थित काली मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने माता की मूर्ति पर लगे आभूषण उड़ा लिए हैं. चोरी गए आभूषणों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह जब मंदिर में लोग पूजा अर्चना करने गए तो पाया कि मंदिर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है और माता पर चढ़ाए गए जेवर गायब हैं. इसे भी पढ़ें :नीतीश">https://lagatar.in/politics-intensified-regarding-nitish-kumars-solution-journey-jitan-ram-manjhi-raised-questions-on-officials/">नीतीश

कुमार की समाधान यात्रा को लेकर जीतन राम मांझी ने अधिकारियों पर खड़े किए सवाल

चोरों के हौसले बुलंद है

देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई और लोग काली माता के मंदिर पहुंचने लगे. बता दें कि कांड्रा में एक के बाद एक चोरी की घटनाएं घटित हो रही हैं और किसी भी घटना का उद्भेदन करने में पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है. इससे चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. माता के मंदिर में चोरी की शिकायत स्थानीय थाने में की गई है. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-youth-committed-suicide-by-hanging-himself-in-purnapani/">मनोहरपुर

: पुरनापानी में फांसी लगाकर युवक ने की खुदकुशी
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही