Search

 
 
 

आदित्यपुर : 72 घंटे में कन्हैया के हत्यारे नहीं पकड़े जाने पर झारखंड क्षत्रिय संघ ने निकाला आक्रोश जुलूस

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के साले कन्हैया सिंह के हत्यारे को 72 घंटे में पुलिस द्वारा नहीं पकड़ने पर रविवार को झारखंड क्षत्रिय संघ द्वारा आक्रोश जुलूस निकाला गया. इस दौरान संघ के अध्यक्ष शम्भू नाथ सिंह और भाजपा नेता अभय सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सोमवार शाम के बाद अगली बार आपका तबादला कराने आएंगे. वहीं, थाना प्रभारी राजन कुमार सिंह ने कहा कि मैं 95 फीसदी हत्यारों तक पहुंच चुका हूं, मुझे कुछ दिन का और समय चाहिए. [caption id="attachment_347064" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/jharkhand-kshatriya-sangh-1.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> आदित्यपुर थाना के बाहर प्रदर्शन करते संघ के सदस्य.[/caption] इसे भी पढ़े : झारखंड">https://lagatar.in/fake-liquor-is-being-smuggled-from-jharkhand-to-bihar/">झारखंड

से बिहार तस्करी कर भेजी जा रही है नकली शराब

तीन हथियार पकड़ लिए गए हैं : थाना प्रभारी

[caption id="attachment_347065" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/jharkhand-kshatriya-sangh-2.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> थाना प्रभारी से बात करते संघ के सदस्य.[/caption] थाना प्रभारी ने कहा मेरे ऊपर कई दबाव है, मैं सो नहीं पा रहा हूं, दिन-रात इसमें लगा हूं. उन्होंने कहा कि तीन हथियार भी पकड़ लिया गया है. लेकिन दुर्भाग्य है कि अब तक हत्यारा हाथ नहीं आया है. आक्रोशित संघ के लोगों में आदित्यपुर के साथ जमशेदपुर के भी क्षत्रिय शामिल थे. इनमें विनोद सिंह, कविता परमार, विनीता अविनाश, पार्षद नीतू शर्मा, समरेंद्र नाथ के अलावा से अधिक लोग शामिल थे. इसे भी पढ़े : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-seminar-on-recent-trends-in-it-and-software-development-at-guru-nanak-college/">धनबाद

: रीसेंट ट्रेंड्स इन आईटी और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट पर गुरुनानक कॉलेज में सेमिनार

पूर्व विधायक ने किया एक लाख इनाम का एलान

इधर, अब तक हत्याकांड का उद्भेदन नहीं होने से नाराज पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने इस बात का एलान कर दिया है कि जो भी व्यक्ति सूचना देगा, उसका नाम गुप्त रख उन्हें वे एक लाख रुपये का इनाम देंगे. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-30-people-injured-returning-from-kanhaieshwar-mountain-worship-due-to-small-elephant-vehicle-overturning/">चाकुलिया

: छोटा हाथी वाहन पलटने से कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा से लौट रहे 30 लोग घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही